US Open Final: इतिहास रचने से चूकने पर कोर्ट पर ही रो पड़े नोवाक जोकोविच, मेदवेदेव ने सीधे सेटों में हराया, देखिए VIDEO- दुनिया के नंबर 1 नोवाक जोकोविच के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका था, लेकिन दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने जोकोविच को खिताबी मुकाबले में सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर, उनके पहले कैलेंडर स्लैम जीतने के सपना तोड़ दिया। जोकोविच अपना 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका भी गंवा बैठै। मैच हारने के बाद जोकोविच काफी दुखी थे और कोर्ट पर ही रोते हुए दिखाई दिए।
Novak Djokovic, Daniel Medvedev, US Open Final, Daniel Medvedev vs Novak Djokovic, US Open, Follow live https://hindi.insidesport.in/
Ladies and Gentlemen.. Most satisfying moment of the year.. Novak Djokovic crying like a bit*h after Losing in straight sets to Champion Daniel Medvedev ?#USOpen pic.twitter.com/jH4aDFf09E
— Aᴘᴘʟᴇᴘɪᴇ ? (@itzwajiii) September 12, 2021
25 साल के मेदवेदेव ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले तीसरे रूसी खिलाड़ी बन गए हैं। येवगेनी कफेलनिकोव ने 1996 फ्रेंच ओपन और 1999 ऑस्ट्रेलियन ओपन और मराट सफीन ने 2000 यूएस ओपन और 2005 ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत हासिल की थी।
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए मैच में सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से जीत हासिल की।
मैच के जीतने के बाद मेदवेदेव ने जोकोविच और उनके प्रशंसकों से उन्हें इतिहास रचने से रोकने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, “आपके प्रशंसकों और नोवाक के लिए खेद है क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वह क्या करने वाले थे।” आपने अपने करियर में जो हासिल किया है, मेरे लिए आप इतिहास के सबसे महान टेनिस खिलाड़ी हैं।”
Also Read: US Open Final: Dream shattered for Novak Djokovic, Daniil Medvedev stuns…
Novak Djokovic, Daniel Medvedev, US Open Final, Daniel Medvedev vs Novak Djokovic, US Open, Follow live https://hindi.insidesport.in/