Tennis
Australian Open 2024: सुमित नागल ने रचा इतिहास, अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड

Australian Open 2024: सुमित नागल ने रचा इतिहास, अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर इतिहास रच दिया है। नागल ने पूरे 35 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Australian Open 2024 Sumit Nagal: स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में शानदार प्रदर्शन का नजारा दिखा है। नागल ने 31वीं सीड अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। ऐसा भारतीय टेनिस के इतिहास में 35 सालों में पहली बार हुआ है।

सुमित नागल मुकाबले में पहले दो सेटों में आगे चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने बुब्लिक को 6-4, 6-2, 7-6(5) से हराया है। नागल की एटीपी रैंक 137 है और ग्रैंड स्लैम में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। नागल ने बुब्लिक को सीधे सेटों में हराकर अपने पहली बार इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया है।

नागल ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहली बार प्रवेश किया है। इससे पहले 2021 में वह पहले दौर में ही लिथुआनिया बेराकिंस से हारे थे। इस मैच में उन्हें 2-6, 5-7, 3-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

यह भी देखेंः पैट कमिंस ने जीता ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब

1989 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

26 वर्षीय सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ देते हुए वर्ल्ड नंबर 27 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया है। यह मुकाबला पूरे 2 घंटे और 38 मिनट तक चला है। अब, नागल 1989 के बाद पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने सिंग्ल्स में किसी सीडेड खिलाड़ी को मात दी है। आखिरी बार भारतीय खिलाड़ी रमेश कृष्णन ने ऐसा किया था।

Editors pick