Tennis
जानिए पति से लेकर माता-पिता और बहन तक, सानिया मिर्जा का टेनिस के अलावा क्रिकेट से भी है गहरा नाता- Check Out  

जानिए पति से लेकर माता-पिता और बहन तक, सानिया मिर्जा का टेनिस के अलावा क्रिकेट से भी है गहरा नाता- Check Out  

जानिए पति से लेकर माता-पिता और बहन तक, सानिया मिर्जा का टेनिस के अलावा क्रिकेट से भी है गहरा नाता- Check Out
भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) का प्रोफेशनल करियर काफी शानदार रहा हैं। इसके अलावा सानिया को पद्म भोषण, पद्म श्री, अर्जुन अवॉर्ड जैसे कई बड़े पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुकी हैं। वहीं उन्होंने अब अपने टेनिस करियर से संन्यास (Sania Mirza Retirement) लेने का फैसला किया हैं। सानिया दुबई टेनिस […]

भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) का प्रोफेशनल करियर काफी शानदार रहा हैं। इसके अलावा सानिया को पद्म भोषण, पद्म श्री, अर्जुन अवॉर्ड जैसे कई बड़े पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुकी हैं। वहीं उन्होंने अब अपने टेनिस करियर से संन्यास (Sania Mirza Retirement) लेने का फैसला किया हैं। सानिया दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद टेनिस (Sania Mirza Tennis Career) को अलविदा कह देंगी। सानिया टेनिस के साथ क्रिकेट से भी काफी गहरा संबंध रखती हैं। चलिए उनकी फैमिली (Sania Mirza Family) से जूड़ी कुछ दिलच्सप बातें जानते हैं। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।

सानिया मिर्जा के माता-पिता

स्टार प्लेयर सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 में मुंबई में हुआ था और सानिया के जन्म के बाद पूरी फैनिमी हैदराबाद चली गई थी। उनके माता-पिता का नाम इमरान मिर्जा और नसीमा हैं। सानिया के पिता पेशे से स्पोर्ट्स पत्रकार थे और उनकी माता प्रिंटिंग बिजनेस में काम करती थी। सानिया मिर्जा की एक बहन भी है उनका नाम अनम मिर्जा हैं। वहीं सानिया के माता-पिता ने उनकी पढ़ाई हैदराबाद में करवाई थी।

सानिया की छोटी बहन भी है बेहद खूबसूरत

सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा भी अपनी बहन की तरह बेहद खूबसूरत हैं। सानिया की तरह अनम भी सोशन मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा अनम ने भी सानिया की तरह एक क्रिकेटर स शादी रचाई हैं। अनम ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन से शादी की हैं। सानिया और अनम कई बार एक साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से रचाई थी शादी

स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने 12 अप्रैल साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ इंडिया के हैदराबाद में शादी रचाई थी। हालांकि शादी का रिसेप्शन पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। वहीं उस दौरान सानिया ने खूब सुर्खिया बटोरी थी और उस दौरान सानिया गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाली महिला टेनिस खिलाड़ी भी बनी थी। वहीं शादी के आठ साल बाद दोनों स्टार्स से सोशल मीडिया की अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी। उसके बाद सानिया साल 2018 में इजहान मिर्जा मलिक को जन्म दिया था और वो दोनों माता-पिता भी बन गए थे।

हालांकि शादी के इतने साल बाद अब सानिया और शोएब अपने तलाक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। लेकिन दोनों ले अपने तलाक की अधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उसके बाद भी सानिया और शोएक की तलाक की न्यूज सोशन मीडिया पर तूल पकड़े हुए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick