Sania Mirza Affair: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) इन दिनों खूब चर्चा में है। इसकी वजह है उनका और उनके पति पाक क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik), जिन्होंने 12 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया है। दरअसल, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इस कपल ने तलाक ले लिया है। सानिया और शोएब के बीच अनबन की खबरें सुनकर फैंस हैरान रह गए थे। 12 साल की शादी और फिर एक बेटा इजहान के बावजूद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो सानिया दुबई वाला घर छोड़ चुकी हैं। भले ही सानिया ने 2010 में पाक (Pakistan) क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की हो लेकिन उससे पहले सानिया का नाम बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) से भी जुड़ा था। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
बता दें कि, सानिया मिर्जा और बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के बीच अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। जिस पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने सानिया मिर्जा से सवाल भी किया था जब वे कॉफी विद करण में पहुंची थीं। करण ने सानिया से पूछा था कि ऐसा कैसे हो सकता है कि आपको कभी हिन्दी फिल्म के हीरो ने अप्रोच नहीं किया है? जिस पर सानिया ने कहा था मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। फिर कहते ने पूछा कि आपके और शाहिद कपूर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है क्यो इसमें कोई सच्चाई थी? सानिया इस पर कहती हैं मुझे याद नहीं, ये बहुत पहले की बात है। मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ क्योंकि मैं बहुत ज्यादा ट्रैवलिंग करती हूं।
हालांकि, जब करण ने सानिया से पूछा कि वो रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में से किसके साथ शादी, हुकअप और किसको किल करना चाहेंगी? तो इस पर उन्होने जवाब देते हुए कहा कि हुकअप रणवीर सिंह संग शादी रणबीर कपूर और किल शाहिद कपूर को करना चाहेंगी।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।