Tennis
Australian Open: Rafael Nadal ने जीता 21वां ग्रैंड स्लैम, रोमांचक मुकाबले में मेदवेदेव को हराया

Australian Open: Rafael Nadal ने जीता 21वां ग्रैंड स्लैम, रोमांचक मुकाबले में मेदवेदेव को हराया

Australian Open: Rafael Nadal ने जीता 21वां ग्रैंड स्लैम, रोमांचक मुकाबले में मेदवेदेव को हराया
Australian Open: साल 2022 के पहले ग्रैंड स्लैम (Grand Slam 2022) ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग (Australia Open Men’s single) में रविवार को फाइनल मुकाबला राफेल नडाल (Rafael Nadal) और मेदवेदेव (Daniil Medvedev) के बीच खेला गया। नडाल ने यह मुकाबला जीतकर सबसे ज्यादा गैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड (Most Grand Slam Title) अपने नाम […]

Australian Open: साल 2022 के पहले ग्रैंड स्लैम (Grand Slam 2022) ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग (Australia Open Men’s single) में रविवार को फाइनल मुकाबला राफेल नडाल (Rafael Nadal) और मेदवेदेव (Daniil Medvedev) के बीच खेला गया। नडाल ने यह मुकाबला जीतकर सबसे ज्यादा गैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड (Most Grand Slam Title) अपने नाम किया। वह 21 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं जोकोविच और फेडरर ने 20-20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

पहला सेट
मेदवेदेव ने नडाल को 6-2 के अंतर से हराया।

दूसरा सेट
मेदवेदेव ने 7-6 से अपने नाम किया।

तीसरा सेट
नडाल ने 6-4 से जीता तीसरा सेट।

चौथा सेट
नडाल ने 6-4 के अंतर से अपने नाम किया।

पांचवां सेट
नडाल ने 7-5 से अपने नाम किया।

Australian Open: दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल (Rafael Nadal) ने रविवार को दो सेट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए दानिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता और 21 पुरुष एकल ग्रैंडस्लैम खिताब (Most Grand Slam Title) जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। स्पेन के 35 साल के नडाल ने इसके साथ ही पुरुष एकल में सर्वाधिक 21 ग्रैंडस्लैम खिताब के साथ रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Australian Open: जोरदार वापसी के साथ किया ख़िताब अपने नाम 

नडाल (Rafael Nadal) ने पहले दो सेट गंवाने के बाद रूस के दूसरे वरीय मेदवेदेव को पांच घंटे और 24 मिनट चले मुकाबले में 2-6, 6-7 (5), 6-4, 6-4, 7-5 से हराया। पांचवें और निर्णायक सेट में नडाल 5-4 के स्कोर पर जब चैंपियनशिप जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे तो मेदवेदेव ने उनकी सर्विस तोड़ दी। उन्होंने हालांकि अपनी अगली सर्विस पर ऐसी कोई गलती नहीं की।

यह आस्ट्रेलियाई ओपन का दूसरा सबसे अधिक समय चला फाइनल है। इससे पहले 2012 में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने नडाल को पांच सेट चले मुकाबले में पांच घंटे और 53 मिनट में हराया था। नडाल के नाम अब रोजर फेडरर और जोकोविच से एक अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब दर्ज है। आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले इन तीनों के नाम समान रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब थे। फाइनल के दौरान दूसरे सेट में कुछ देकर खेल रुका जब एक प्रदर्शनकारी कोर्ट पर उतर आया। नडाल इसके साथ ही चारों ग्रैंडस्लैम खिताब कम से कम दो बार जीतने वाले टेनिस इतिहास के सिर्फ चौथे पुरुष खिलाड़ी बने।

Australian Open: नडाल ने कब-कब जीता ग्रैंड स्लैम
फ्रेंच ओपन- 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020
यूएस ओपन- 2010, 2013, 2017, 2019
ऑस्ट्रेलिया ओपन- 2009, 2022
बिंबलडन- 2008, 2010

दुनिया भर से लोग नडाल को उनकी जीत के लिए बधाईयाँ देने के लिए अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं ज़ाहिर कर रहे हैं:

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick