Roger Federer’s Federer Express: महान स्विस टेनिस खिलाड़ी और 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर के सम्मान में स्विजलैंड के बासेल शहर में ‘फेडरर एक्सप्रेस’ का नामक एक नया ट्राम लांच किया गया। दिग्गज खिलाड़ी ने शुक्रवार को खुद इसका उद्घाटन किया।
Federer Express pic.twitter.com/uY6mexhYmc
— Allez Roger (@roger_allez) October 22, 2021
इस ट्राम को पूरी तरह रोजर फेडरर के थीम पर सजाया गया है, जिसमें बाहर की तरफ कोर्ट में उनके खेलती हुई तस्वीरें और सीटों पर उनकी सफलताओं को दिखाया गया है। जिससे ये ट्राम शहर की सुंदरता को और बढ़ाता और आने वाले दिनों में टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
Hopping aboard the Fedexpress!???Thank you for the incredible honor. It feels like just yesterday I was a boy getting to practice everyday on No.8 ?? Dangge Basel pic.twitter.com/F396FkIg1H
— Roger Federer (@rogerfederer) October 22, 2021
Roger Federer’s Federer Express: अपने इस सम्मान के लिए फेडरर ने कहा, “ये परियोजना मेरे लिए बहुत खास थी। यही कारण है कि भविष्य में बासेल की सड़कों पर इस ट्राम को देखना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”
पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इस अविश्वसनीय सम्मान के लिए धन्यवाद। ऐसा लगता है जैसे कल ही मैं एक लड़का था जिसे रोज नंबर 8 पर अभ्यास करने के लिए जाता था।”
हाल ही में अपनी तीसरे घुटने की सर्जरी से गुजरे फेडरर ने विंबलडन के बाद से नहीं खेला है लेकिन वो 2022 से वापसी पर नजर गड़ाए हुए है।
ये भी पढ़ें – Kremlin Cup: Aryna Sabalenka हुईं उलटफेर का शिकार, जीत के साथ Ekaterina Alexandrova सेमीफाइनल में पहुंची