Tennis
Australian Open 2022: दीपिका पादुकोण के साथ अफेयर से लेकर Novak Djokovic की जिंदगी से जुड़े 5 बड़े विवाद

Australian Open 2022: दीपिका पादुकोण के साथ अफेयर से लेकर Novak Djokovic की जिंदगी से जुड़े 5 बड़े विवाद

Australian Open 2022: Novak Djokovic Controversy, Novak Djokovic की जिंदगी से जुड़े 5 बड़े विवाद Tennis Player Novak Djokovic
Australian Open 2022: 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुके नोवाक जोकोविच इस समय गहरे विवाद में फंसे नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए हर खिलाड़ी को कोरोना सर्टिफिकेट दिखाना होता है लेकिन जोकोविच ने इस सर्टिफिकेट को दिखाने के लिए पहले ही मना कर कर दिया था। इस मामले ने तूल […]

Australian Open 2022: 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुके नोवाक जोकोविच इस समय गहरे विवाद में फंसे नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए हर खिलाड़ी को कोरोना सर्टिफिकेट दिखाना होता है लेकिन जोकोविच ने इस सर्टिफिकेट को दिखाने के लिए पहले ही मना कर कर दिया था। इस मामले ने तूल तो तब पकड़ा जब दोनों देशों की सरकारों ने इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू की। वैसे जोकोविच का हमेशा से विवादों से गहरा नाता रहा है। आइए जानतें है जोकोविच को करियर की पांच बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

1- वाइफ को धोखा देने की अफवाह
नोवाक जोकोविच ने अपनी बचपन की दोस्त जेलेना से 2014 में शादी की। शादी के बाद से इस दपंति के 2 बच्चे हुए। लेकिन जोकोविच की शादी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। दोनों के बीच में काफी झगड़े होने लगे। 2019 में दोनों की अलग होने की खबरें सामने आने लगी। जोकोविच का नाम कई औरतों के साथ जोड़ा गया और ऐसा माना जाता है कि इन औरतों से उनके संबंध काफी गहरे थे। इस लिस्ट में ब़लीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। इसी के साथ जोकोविच का नाम डीजे लेडी ली, सर्बियाई पॉप स्टार Natasa Bekvalac के साथ जुड़ा।

2- स्वास्थ्य को लेकर अंधविश्वास

2010 में, जोकोविच ने दावा किया कि उन्हें गेहूं से एलर्जी है। उन्होंने स्पेन के कोच पेपे इमाज को ज्वाइन कर लिया जो पेड़ों को गले लगाने की शक्ति में विश्वास करते हैं। जोकोविच ने एक बार अपनी कोहनी की चोट का इलाज जड़ी-बूटियों से करने की कोशिश की थी। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर उन्होंने ऐसा ही एक विवादास्पद बयान दिया था कि मै व्यक्तिगत रूप से वैक्सीनेशन का विरोध करता हूं। मै नहीं चाहता कि जो लोग यात्रा करने में सक्षम हैं उन्हें किसी प्रोटोकॉल की वजह से वैक्लसीन लगवानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Australian Open, Novak Djokovic Visa Issue- नोवाक जोकोविच के साथ क्या हुआ, क्यों किया गया डिटेन- जानिए पूरा मामला

3- टैक्टिकल टॉयलेट ब्रेक

सिर्फ पर्सनल लाइफ को लेकर ही जोकोविच विवादों में नहीं घिरे रहें हैं बल्कि मैच के दौरान भी उनके जीवन में कई विवाद हुए हैं। उन्होंने 2013 के बाद से प्रमुख टूर्नामेंटों में एक दर्जन से ज्यादा बार टॉयलेट ब्रेक लिया। टॉयलेट ब्रेक के दौरान उन्हें 83.33% मैचों में सफलता मिली। जोकोविच ने पिछले साल फ्रेंच ओपन में कहा था कि, “आप उस समय (टॉयलेट ब्रेक) अपने आपको मेंटली रीसेट करते हो और माहौल बदलने की कोशिश करते हो। भले ही यह एक छोटा ब्रेक होता है लेकिन इस दौरान आप खुद को रिफ्रेश करके एक नए खिलाड़ी के रूप में खेल में वापसी कर सकते है।”

4- कोर्ट पर उनका व्यवहार

जोकोविच अक्सर कोर्ट पर अपना आपा खो देते हैं। उन्होंने ओलंपिक 2020 के दौरान कोर्ट पर अपना रैकेट तोड़ा। वह अक्सर अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकालते हैं और उन्हें कई मौकों पर अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ती है। 2021 में, उन्होंने टेलर फ्रिट्ज के खिलाफ खेलते हुए चेयर अंपायर पर चिल्लाया था और हल्की बारिश के बावजूद खेल को जारी रखने के लिए कहा था। जिससे उन्हें गेम पॉइंट का नुकसान हुआ।

5- सेक्सटॉर्शन का आरोप

2021 में, सर्बिया की एक मॉडल Natalija Scekic ने दावा किया कि जोकोविच ने उसे कैमरे के सामने उसके साथ सोने के लिए 50,000 पाउंड और उसके पसंदीदा डेसटीनेशन पर मुफ्त छुट्टी का ऑफर जिया था। लेकिन मॉडल ने उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick