Vivo Pro Kabaddi League: Dabang Delhi vs Bengal Warriors: PKL Live Score- वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में आज होने वाले 19वें मुकाबले में पिछले साल की दो सबसे मजबूत टीम आमने सामने थी। दबंग दिल्ली पिछले साल का बदला लेने उतरी थी, और मानों पहली रेड से ही टीम के दिमाग में पिछला फाइनल था। आपको याद दिला दें कि बंगाल वॉरियर्स टीम ने पिछले साल फाइनल में दिल्ली को हराकर ही खिताब जीता था। लेकिन सीजन 8 के शुरूआती मैच में दिल्ली ने शानदार बदला लिया।
टीम ने ना सिर्फ बंगाल को हराया, बल्कि कबड्डी की भाषा में कह सकते हैं कि खूब धोया। जी हां, शुरुआत से शानदार बढ़त बनाकर चल रही दिल्ली ने स्कोर 52 पर खत्म किया। टीम ने बंगाल को 17 अंकों के अंतर से हराया।
Final Score – दबंग दिल्ली 52 – 35 बंगाल वॉरियर्स
दिल्ली दबंग के लिए सबसे ज्यादा पॉइंट्स करने वाले खिलाड़ी
- नवीन कुमार – कुल 24 पॉइंट्स (21 रेड, 3 बोनस)
- विजय मलिक – 10 पॉइंट्स (4 रेड, 6 बोनस)
- जीवा कुमार – कुल 3 पॉइंट्स (टैकल)
Ise kehte hai असली दबंगई ?@DabangDelhiKC avenge their Season 7 final loss against @BengalWarriors with a resounding win ?#DELvKOL #SuperhitPanga #vivoProKabaddi pic.twitter.com/mKKLwhdraL
— ProKabaddi (@ProKabaddi) December 29, 2021
बंगाल वॉरियर्स के लिए सबसे ज्यादा पॉइंट्स करने वाले खिलाड़ी
मनिंदर सिंह – कुल 16 पॉइंट्स (12 रेड, 4 बोनस)
सुकेश हेगड़े – कुल 9 पॉइंट्स (4 रेड, 5 बोनस)
अबोजार – कुल 4 पॉइंट्स (3 टैकल, 1 बोनस)
Vivo Pro Kabaddi League: Dabang Delhi vs Bengal Warriors: PKL Live Score-
UPDATES-
- दबंग दिल्ली के नवीन कुमार ने शानदार खेल दिखाया है। जैसा हमने आपको पहले ही बताया था कि आज के स्टार खिलाड़ी नवीन कुमार ही होंगे। वैसे ही प्रदर्शन नवीन कुमार ने किया। अभी उन्होंने कुल 20 पॉइंट्स बना लिए हैं, जिसमें से 17 रेड पॉइंट्स हैं।
? Time for a Stat Attack ?
This is the highest half-time score by a team so far (33) in #vivoProKabaddi Season 8 ?@DabangDelhiKC @BengalWarriors#DELvBEN #vivoProKabaddi #SuperhitPanga
— ProKabaddi (@ProKabaddi) December 29, 2021
- बंगाल वॉरियर्स ने अच्छी वापसी की है। काफी पिछड़ने के बाद प्लेयर्स ने महत्वपूर्ण अंक बनाए हैं।
- दबंग दिल्ली का शानदार खेल जारी है। मैच की शुरुआत से बढ़त बनाने वाली दबंग दिल्ली काफी आगे निकल गई है।
Dabang Delhi vs Bengal Warriors: PKL- मैच डिटेल
- मैच नंबर – 19
- तारीख, समय – मैच बुधवार (29 December 2021) को रात 7:30 बजे से शुरू
- स्थान – Sheraton Grand Whitefield
Vivo Pro Kabaddi League: PKL Live Score
यहां देखें – Pro Kabaddi 2021, Where To Watch Live PKL Match: जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाइल पर कैसे देखें मैच
बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors Players List 2021)
रेडर- Maninder Singh, Ravindra Ramesh Kumawat, Sukesh Hegde, Sumit Singh, Rishank Devadiga, Akash Pikalmunde, Sachin Vittala
डिफेंडर- Rinku Narwal, Abozar Mohajer Mighani, Parveen, Vijin Thangadurai, Rohit Banne, Darshan
आल-राउंडर- Mohammad Esmaeil Nabibakhsh, Manoj Gowda K, Rohit
Matches ke sahi predictions karna koi aapse sikhe! ??@DabangDelhiKC @BengalWarriors @UpYoddha @GujaratGiants
Kya aaj ke results bhi wohi honge? Don’t miss #DELvBEN & #UPvGG tonight LIVE at 7:30 PM, only on Star Sports Network and Disney+Hotstar! ?#vivoProKabaddi pic.twitter.com/We8NYzPinh
— ProKabaddi (@ProKabaddi) December 29, 2021
प्रो कबड्डी की लेटेस्ट अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें
दबंग दिल्ली स्क्वॉड – Dabang Delhi Players List 2021
रेडर- Ajay Thakur, Naveen Kumar, Neeraj Ranwal, Emad Sedaghatnia, Sushant Sail, Ashu Mali
डिफेंडर- Jeeva Kumar, Joginder Narwal, Mohit, Sumit, Vikash D, Mohammad Malak, Dipak, Krishan, Vinay Kumar
ऑलराउंडर- Manjeet Chhhillar, Balram
विजय दीनानाथ चौहान या विजय मल्लिक ?
Mr360 gives us a gilmpse into his #MatchdayMood #DabangDelhi #HarDumDabang #SuperhitPanga #vivoProKabaddihttps://t.co/x9W1oOaXI7
— Dabang Delhi KC (@DabangDelhiKC) December 29, 2021
दबंग दिल्ली को क्या करना है ? दबंग दिल्ली टीम का रेडर स्क्वॉड शानदार है, और वह हर मुश्किल समय में टीम को वापसी कराने का माद्दा रखता है। टीम में नीरज कुमार, अजय ठाकुर, इमाद जैसे रेडर हैं। लेकिन दबंग दिल्ली को आज बंगाल से जीतना है तो टीम के डिफेंडर पक्ष को काफी मजबूत होना पड़ेगा, क्योंकि बंगाल के रेडर भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आज के मैच में नवीन कुमार स्टार खिलाड़ी बन सकते हैं, और अपनी टीम को जीत दिलाकर 2019 फाइनल का बदला ले सकते हैं। नवीन अभी तक 39 सफलतापूर्वक रेड करके टॉप स्थान पर हैं।
बंगाल वॉरियर्स – डिफेंडिंग चैंपियन बंगाल के लिए मनिंदर सिंह और इस्माइल आज के स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं। टीम का रेडर पक्ष काफी मजबूत है। आज किसी भी टीम की जीत उसकी टैकल निति पर निर्भर करेगी।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें