Kabaddi
PKL 2022 Schedule: प्रो कबड्डी लीग के दूसरे हॉफ के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 17 दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल-Check OUT

PKL 2022 Schedule: प्रो कबड्डी लीग के दूसरे हॉफ के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 17 दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल-Check OUT

PKL 2022 Schedule: प्रो कबड्डी लीग के दूसरे हॉफ के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 17 दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल-Check OUT
PKL 2022 Schedule: प्रो कबड्डी लीग (PKL Season 9) के आयोजकों ने सीजन 9 के दूसरे भाग (PKL Season 9 Full Schedule) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 का दूसरा भाग 9 नवंबर, 2022 से श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स , बालेवाड़ी, पुणे में शुरू होगा और उसके बाद 18 […]

PKL 2022 Schedule: प्रो कबड्डी लीग (PKL Season 9) के आयोजकों ने सीजन 9 के दूसरे भाग (PKL Season 9 Full Schedule) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 का दूसरा भाग 9 नवंबर, 2022 से श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स , बालेवाड़ी, पुणे में शुरू होगा और उसके बाद 18 नवंबर, 2022 से हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। Pro Kabaddi League 2022 से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

एलिमिनेटर-1 और 2 का आयोजन 13 दिसंबर को होगा। वहीं दोनों सेमीफाइल मुकाबले 15 दिसंबर को खेले जाएंगे। प्रो कबड्डी लीग का ग्रेंड फिनाले 17 दिसंबर को खेला जाएगा। हालांकि प्ले-ऑफ के आयोजन स्थल के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है।

पिछले 3 सालों से स्टेडियम में आकर पीकेएल एक्शन देखने से चूके फैंस ने स्टेडियम के अंदर का माहौल जीवंत बना दिया है। सीजन 9 के पहले कुछ मुकाबलों के दौरान अपने पसंदीदा सितारों को एक्शन में देखने के लिए फैंस बड़ी संख्या में बेंगलुरु के श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में जमा हुए हैं। पीकेएल 9 के लीग चरण के माध्यम से फैंस का हर शुक्रवार और शनिवार को ट्रिपल हेडर के माध्यम से मनोरंजन जारी रहेगा।

इस सीजन में अब तक 11 मैच पूरे हो चुके हैं। हर टीम मैट पर उतर चुकी है और अपने फैंस के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह करियर के 1000 रेड प्वाइंट पूरा कर चुके हैं जबकि दबंग दिल्ली के नवीन कुमार ने सबसे तेजी से 700 रेड प्वाइंट बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इस बार अभी तक लीग में दो मुकाबले टाई रह चुके हैं और सभी टीमों द्वारा रोमांचक कबड्डी खेली जा रही है, जिससे दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन हो रहा है।

Vivo Pro Kabaddi League और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick