Kabaddi
PKL 2022 Final: प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 के प्लेऑफ और फाइनल मुंबई में होगा आयोजित-check OUT

PKL 2022 Final: प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 के प्लेऑफ और फाइनल मुंबई में होगा आयोजित-check OUT

PKL 2022 Final: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के आयोजकों ने घोषणा की कि पीकेएल सीज़न 9 (PKL Season 9) प्लेऑफ़ और फ़ाइनल डॉम एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम मुंबई (NSCI SVP Stadium Mumbai) में आयोजित किया जाएगा। एलिमिनेटर 1 और एलिमिनेटर 2 मुकाबले 13 दिसंबर 2022 को होंगे, जबकि सेमीफाइनल 15 दिसंबर 2022 को आयोजित […]

PKL 2022 Final: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के आयोजकों ने घोषणा की कि पीकेएल सीज़न 9 (PKL Season 9) प्लेऑफ़ और फ़ाइनल डॉम एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम मुंबई (NSCI SVP Stadium Mumbai) में आयोजित किया जाएगा। एलिमिनेटर 1 और एलिमिनेटर 2 मुकाबले 13 दिसंबर 2022 को होंगे, जबकि सेमीफाइनल 15 दिसंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। वहीं ग्रैंड फिनाले 17 दिसंबर 2022 को होगा। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

गुरुवार, 17 नवंबर 2022 को प्रो कबड्डी लीग सीज़न 9 के हैदराबाद लेग के लॉन्च कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की गई। प्रो कबड्डी लीग के बेंगलुरु और पुणे लेग पूरे हो चुके हैं, अब हैदराबाद में 12 फ्रेंचाइजी एक-दूसरे के खिलाफ प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 10 दिसंबर 2022 तक गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में भिड़ेंगे।

अनुपम गोस्वामी, प्रमुख स्पोर्ट्स लीग, मशाल स्पोर्ट्स और लीग कमिश्नर, प्रो कबड्डी लीग ने कहा, “मुंबई हमेशा से एक खेल-प्रेमी शहर और विशेष रूप से कबड्डी-प्रेमी शहर रहा है। इसलिए, हम प्रो कबड्डी लीग सीज़न 9 के प्लेऑफ़ और फ़ाइनल को यहां आयोजित करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। निश्चित तौर पर प्लेऑफ और फाइनल से पहले हमारा मुख्य फोकस हैदराबाद में प्रशंसकों का मनोरंजन करना होगा। मैं हैदराबाद में कबड्डी प्रेमियों को तीन साल के अंतराल के बाद स्टेडियम में अपने पसंदीदा सितारों को देखने का इंतजार कर रहा हूं।”

तेलुगू टाइटंस के मुख्य कोच वेंकटेश गौड ने व्यक्त किया कि हैदराबाद में फैंस उन्हें पीकेएल सीजन 9 के तीसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे, “हम हैदराबाद में अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। प्रशंसक निश्चित रूप से हमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे और हम स्टेडियम में उनका मनोरंजन करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। उम्मीद है कि हम अपने होम सिटी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick