Hockey
Narinder Batra vs CBI: IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा पर आया संकट, हॉकी इंडिया के कोष के दुरुपयोग का आरोप में CBI ने शुरू की जांच

Narinder Batra vs CBI: IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा पर आया संकट, हॉकी इंडिया के कोष के दुरुपयोग का आरोप में CBI ने शुरू की जांच

Narinder Batra vs CBI: सीबीआई (CBI) ने बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ (IOC) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा (Narinder Batra) के खिलाफ हॉकी इंडिया (Hockey India) फंड के 35 लाख रुपये के कथित दुरुपयोग के लिए प्रारंभिक जांच दर्ज की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी को बत्रा के खिलाफ एक शिकायत मिली थी जिसके […]

Narinder Batra vs CBI: सीबीआई (CBI) ने बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ (IOC) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा (Narinder Batra) के खिलाफ हॉकी इंडिया (Hockey India) फंड के 35 लाख रुपये के कथित दुरुपयोग के लिए प्रारंभिक जांच दर्ज की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी को बत्रा के खिलाफ एक शिकायत मिली थी जिसके बाद उसने प्रारंभिक जांच शुरू की जो प्रथम दृष्टया आपराधिकता स्थापित करने की दिशा में पहला कदम है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हॉकी इंडिया के 35 लाख रुपये बत्रा के निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किए गए है। हाल ही में हॉकी इंडिया और बत्रा के बीच तनातनी की खबरें भी सामने आई थी, बत्रा ने पुरुष हॉकी टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए हॉकी इंडिया पर सवाल भी उठाए थे।

नरिंदर बत्रा पर 1975 में वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे असलम शेर खान ने सवाल खड़े किए थे, उन्होंने कहा था कि बत्रा के अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष रहते हुए हॉकी इंडिया के फैसलों में दखल देना हितों के टकराव का मामला है। असलम ने हितों के टकराव का मामला बताते हुए कुछ समय पहले दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी।

आपको बात दें कि नरिंदर बत्रा इस समय भारतीय ओलंपिक संघ और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के भी अध्यक्ष हैं। 2014 से 2016 तक बत्रा हॉकी इंडिया के बी अध्यक्ष रह चुके हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick