Hockey
भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता हॉकी एशिया कप का खिताब

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता हॉकी एशिया कप का खिताब

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता हॉकी एशिया कप का खिताब
भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023 Hockey) का खिताब जीता। खिताबी मुकाबला (India vs Pakistan) काफी रोमांचक रहा, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। मुकाबला काफी टक्कर का रहा था, शुरूआती 2 गोल दागने के बाद भारत को गोल […]

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023 Hockey) का खिताब जीता। खिताबी मुकाबला (India vs Pakistan) काफी रोमांचक रहा, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। मुकाबला काफी टक्कर का रहा था, शुरूआती 2 गोल दागने के बाद भारत को गोल खाने से बचना था लेकिन पाकिस्तान ने गोल दागकर मुकाबले में जान ला दी थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी को कोई गोल नहीं करने दिया।

मेंस जूनियर एशिया कप का फाइनल मैच गुरुवार 1 जून को भारतीय समयनुसार रात 9 बजे शुरू हुआ। 13वे मिनट में भारत के सिंह अंगद बीर ने पहला गोल दागकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद 20वें मिनट में अरजीत सिंह ने दूसरा गोल कर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद पाकिस्तान हॉकी टीम पूरी तरह दबाव में आ गई थी।

Asia Cup 2023 Hockey : जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 का चैंपियन बना भारत

38वें मिनट में पाकिस्तान के लिए अली बशारत ने पहला गोल दागा, और पाकिस्तान का खाता खोला। भारत पर यहां हल्का दबाव आ गया था, क्योंकि एक और गोल स्कोर बराबर कर देता। इसके बाद भारत की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन डिफेंडर्स ने पाकिस्तान को भी कोई गोल नहीं करने दिया। भारत ने फाइनल मुकाबला 2-1 से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।

इससे पहले भारत कोरिया को 9-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा था। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। ग्रुप स्टेज की बात करें तो भारत ने 4 मैचों में 3 जीते थे जबकि 1 मैच में उसे हार मिली थी। पाकिस्तान ने भी 4 मैचों में से 3 जीते थे और 1 हारा था।

Editors pick