Hockey
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पांच साल बाद किया फाइनल में प्रवेश, सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हराया

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पांच साल बाद किया फाइनल में प्रवेश, सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हराया

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पांच साल बाद किया एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश, सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हराया
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी (Hockey Asian Champions Trophy) का सेमीफाइनल मुकाबला भारत बनाम जापान (India vs Japan) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जापान के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज कर एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के मेयर […]

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी (Hockey Asian Champions Trophy) का सेमीफाइनल मुकाबला भारत बनाम जापान (India vs Japan) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जापान के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज कर एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के मेयर राधाकृष्णनन स्टेडियम में खेला गया।

यह भी पढ़ें: एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका की संभावित टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह-देखें

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में पहुंचने के साथ अब भारत का सामना मलयेशिया से 12 अगस्त को होगा। मलयेशिया ने पहले सेमीफाइनल में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराया था।

भारत ने 5-0 से जीता मुकाबला

भारत और जापान के बीच सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक अंदाज में शुरू हुआ। दोनों टीमों ने लगातार हमले किए, लेकिन मैच में पहला गोल भारत ने दगा। पहले क्वार्टर के बाद दोनों टीमों का स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। लेकिन पांचवें मिनट में हार्दिक ने अच्छा मूव बनाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

भारत के लिए इन खिलाड़ियों ने दागे गोल

वहीं भारत के लिए मैच का पहला गोल आकाशदीप ने दगा। उन्होंने 19वें मिनट में हार्दिक के पास पर शानदार तरीके से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया जिस वजह से भारत मैच में 1-0 से आगे निकल गया। जबकि भारत के लिए दूसरा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दगा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया।

दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने के बाद भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल मंदीप सिंह ने दगा। उन्होंने मनप्रीत सिंह के शानदार शॉट को गोलपोस्ट की ओर भेजा। भारत को इससे 3-0 की बढ़त मिल गई। भारत के मैच का चौथा गोल तीसरे क्वार्टर में आया। तीसरे क्वार्टर के बाद भारतीय टीम मैच में 4-0 से आगे रही। वहीं यह गोल सुमित ने किया।

भारत ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की। उसने 51वें मिनट में पांचवां गोल दाग दिया। हरमनप्रीत ने शमशेर को पास किया। शमशेर ने कार्ती को गेंद दिया और कार्ती ने गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल कर दिया।

भारत ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की। उसने 51वें मिनट में पांचवां गोल दाग दिया। हरमनप्रीत ने शमशेर को पास किया। शमशेर ने कार्ती को गेंद दिया और कार्ती ने गोलकीपर को छकाते हुए गोल कर डाला। इसी के साथ भारत ने जापान के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick