Hockey
Asia Cup Hockey 2022: एशिया कप में भारत ने जापान को 1-0 से हराकर जीता ब्रॉन्ज़

Asia Cup Hockey 2022: एशिया कप में भारत ने जापान को 1-0 से हराकर जीता ब्रॉन्ज़

Asia Cup Hockey 2022: रूपिंदर पाल के एक गोल की बदौलत भारत ने बुधवार को हीरो एशिया कप 2022 में कांस्य पदक अपने नाम किया। गत चैंपियन भारत इस साल एक युवा टीम के साथ एशिया कप खेलने उतरा था। पूर्व हॉकी दिग्गज सरदार सिंह (Sardar Singh) को पहली बार एक कोच के रूप में […]

Asia Cup Hockey 2022: रूपिंदर पाल के एक गोल की बदौलत भारत ने बुधवार को हीरो एशिया कप 2022 में कांस्य पदक अपने नाम किया। गत चैंपियन भारत इस साल एक युवा टीम के साथ एशिया कप खेलने उतरा था। पूर्व हॉकी दिग्गज सरदार सिंह (Sardar Singh) को पहली बार एक कोच के रूप में टीम की कमान सौंपी थी।

दक्षिण कोरिया (South Korea) के खिलाफ 4-4 से ड्रा के बाद अब भारत (Indian Hockey Team) आज दोपहर को कांस्य पदक (Bronze Medal Match) के लिए खेला था। भारत तीसरे स्थान के लिए जापान (Asia Cup Hockey 2022 India vs Japan)  से भिडा था। दूसरी ओर मलेशिया आज शाम गोल्ड मेडल के लिए दक्षिण कोरिया (MAS vs KOR) से खेलेगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in 

एशिया कप हॉकी फाइनल और कांस्य पदक मैच लाइव

भारत और जापान दोनों की नजर तीसरे स्थान पर थी, हालांकि भारत इसमें कामयाब रहा। दक्षिण कोरिया के खिलाफ 4-4 से ड्रा होने के बाद भारत की गोल्ड जीतने की उमीदों पर पानी फिर गया था। युवा भारतीय टीम कोरिया के खिलाफ ड्रॉ खेलकर फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी।

यह भी पढ़ें:  Deepak Chahar Wedding: आज परिणय सूत्र में बंधेंगे दीपक चाहर और जया भारद्वाज, मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की शादी की ड्रेस

कांस्य पदक मैच: भारत बनाम जापान दोपहर 2:30 बजे लाइव
गोल्ड मेडल मैच: मलेशिया बनाम दक्षिण कोरिया शाम 5:00 बजे लाइव

भारत में पुरुषों का हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

स्टार स्पोर्ट्स पुरुषों के हॉकी एशिया कप 2022 IND vs JAP LIVE का सीधा प्रसारण करेगा। डिज्नी हॉटस्टार अपने ऐप पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।

मैच: दोपहर 2:30 बजे | स्टार स्पोर्ट्स | डिज्नी+हॉटस्टार

पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 IND vs JAP किस समय शुरू होगा? – समय

पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP दोपहर 2:30 बजे IST से शुरू होगा।

पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP का स्थान क्या है? – स्थान

पुरुषों का हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP गेलोरा बुंग कार्नो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गेलोरा, सेंट्रल जकार्ता, इंडोनेशिया में खेला जाएगा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick