Hockey
Asia Cup Hockey 2022 Live: भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी, मैच हुआ 4-4 से ड्रा, कोरिया फाइनल में

Asia Cup Hockey 2022 Live: भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी, मैच हुआ 4-4 से ड्रा, कोरिया फाइनल में

Asia Cup Hockey 2022 Live: भारत और साउथ कोरिया के बीच हुए सुपर 4 के आखिरी मुक़ाबले में भारतीय टीम का एशिया चैंपियन बने रहने का सपना टूट गया। भारत और साउथ कोरिया का ये मैच 4-4 से ड्रा रहा, जिसके बाद गोल अंतर के चलते मलेशिया एशिया कप हॉकी के फाइनल में जगह बनाने […]

Asia Cup Hockey 2022 Live: भारत और साउथ कोरिया के बीच हुए सुपर 4 के आखिरी मुक़ाबले में भारतीय टीम का एशिया चैंपियन बने रहने का सपना टूट गया। भारत और साउथ कोरिया का ये मैच 4-4 से ड्रा रहा, जिसके बाद गोल अंतर के चलते मलेशिया एशिया कप हॉकी के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा। एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मुक़ाबला जीतना जरुरी था। अब भारत तीसरे स्थान के लिए जापान से कल भिड़ेगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in 

चौथे क्वार्टर तक दोनों टीमें ने शानदार खेल दिखाया और आखिरी मिनट तक गोल कर बढ़त बनाने को देखती रही। हालांकि इसके कोई भी टीम इसमें सफल नहीं हो पाई और मुक़बाला 4-4 से ड्रा रहा।

भारत का नेतृत्व, शेषे गौड़ा ने अविश्वसनीय काउंटर किया और मेन इन ब्लू ने लाभ हासिल किया। पेनल्टी कॉर्नर और दीप्सन टिर्की ने निर्णायक बदलाव के साथ भारत को बराबरी पर ला खड़ा किया। इससे पहले राजभर ने गलती की और कोरिया 2-1 से आगे हो गया था। पवन राजभर द्वारा गोल पर शॉट को कोरियाई कीपर ने नकार दिया। कब्जे में भारत का दबदबा, लेकिन कोरिया ने भारत को दूसरे क्वार्टर में बढ़त नहीं बनाने दी और मैच 3-3 पर बराबर है।

एशिया कप हॉकी 2022 के सुपर 4 के अपने मुक़ाबले में भारत और साउथ कोरिया आमने-सामने हैं। दोनों ही टीमें पहले ही क्वार्टर से आक्रमक हॉकी खेलती नज़र आई और भारत की तरफ से पहले क्वार्टर के 6.25 मिनट रहते हुए निज़ाम ने पेनल्टी कार्नर को गोल मेंबदला। जिसके बाद कोरियाई खिलाड़ी ने 2 मिनट शेष रहते हुए पहला गोल दाग दिया।

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर 4 (Super 4) मुक़ाबले में मलेशिया के राज़ी रहीम (Razie Rahim) ने आखिरी मौके पर गोल दाग कर भारत के फाइनल (Asia Cup Hockey Final) में सीट पक्की करने के सपने को चकनाचूर कर दिया। इस बीच 31 जून को भारतीय टीम साउथ कोरिया के खिलाफ (India vs South Korea) मैदान में उतरेगी।

रहीम ने भारत के खिलाफ तीन पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील किया। जबकि भारत ने मलेशिया के खिलाफ तीसरे क्वार्टर तक 1-2 से पीछे चलने के बाद दो गोल दागते हुए चौथे क्वार्टर में बढ़त बनाई थी। इससे पहले भारत ने जापान (India vs Japan) को सुपर 4 के अपने पहले मैच में मात दी थी।

इस दौरान, दूसरी तरफ साउथ कोरिया ने सुपर 4 के दूसरे मैच में जापान को 3 – 1 से हराकर 4 पॉइंट्स अर्जित किए। इससे पहले साउथ कोरिया ने मलेशिया के खिलाफ 3-3 से ड्रा खेला था। जिसके बाद सुपर 4 के पॉइंट्स टेबल में गोल अंतर के कारण साउथ कोरिया पहले पायदान पर है और भारत इस सूचि में दूसरे पायदान पर है।

जापान को दो हार के साथ फाइनल में जगह बनाने का कोई मौका नहीं है जबकि मलेशिया के पास एक मौका है अगर वें जापान को एक व्यापक अंतर (न्यूनतम 2 गोल) से हरा देते हैं और भारत और साउथ कोरिया के बीच होने वाला मुक़ाबला ड्रा रहे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को अपने डिफेन्स को और मजबूत करने की जरूरत है और डी के अंदर टीम के खिलाड़ियों को काम गलतियां करनी होंगी। मलेशिया के खिलाफ हमने देखा था कि मलेशियाई टीम शुरुआत में भारतीय टीम के डिफेन्स पर दबाव बनाने में कामयाब हुए थे। जिसके बाद भारत ने पेनलटी कार्नर में लगातार गोल खाए थे। टीम के अनुभवी खिलाड़ी बीरेंदर लाकड़ा और एस वी सुनील को अपने अनुभव से टीम को एकजुट कर के चलना होगा।

भारत बनाम साउथ कोरिया एशिया कप हॉकी लाइव स्ट्रीमिंग कब देखें?

यह मैच 31 मई को खेला जाएगा।

भारत बनाम साउथ कोरिया एशिया कप हॉकी लाइव स्ट्रीमिंग कब देखें? समय

मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा

भारत बनाम साउथ कोरिया एशिया कप हॉकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एसडी+एचडी पर किया जाएगा। भारत बनाम साउथ कोरिया हॉकी की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर उपलब्ध होगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick