Football
स्पेन ने जीता फीफा महिला वर्ल्ड कप 2023 का खिताब, इंग्लैंड को 1-0 से दी मात

स्पेन ने जीता फीफा महिला वर्ल्ड कप 2023 का खिताब, इंग्लैंड को 1-0 से दी मात

fifa women’s world cup 2023: स्पेन ने फीफा महिला वर्ल्ड कप 2023 में रचा इतिहास, फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर जीता खिताब
फीफा महिला वर्ल्ड कप 2023 (Fifa Womens World Cup 2023) का फाइनल मुकाबला आज यानी 20 अगस्त को इंग्लैंड बनाम स्पेन (England vs Spain) के बीच खेला गया था, जो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में हुआ था। इस फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन स्पेन ने केवल 1 […]

फीफा महिला वर्ल्ड कप 2023 (Fifa Womens World Cup 2023) का फाइनल मुकाबला आज यानी 20 अगस्त को इंग्लैंड बनाम स्पेन (England vs Spain) के बीच खेला गया था, जो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में हुआ था। इस फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन स्पेन ने केवल 1 गोल दागकर खिताब को पहली बार अपने नाम कर लिया है। स्पेन महिला टीम ने फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup) के इतिहास में पहली बार टाईटल को अपने नाम किया है। टीम के लिए अहम मुकाबले में कप्तान ओल्गा कारमोना (Olga Carmona) ने शानदार प्रदर्शन किया है।

फीफा महिला वर्ल्ड कप 2023 में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया है। स्पेन ने फुटबॉल इतिहास में पहली बार फीफा का खिताब अपने नाम किया है। इंग्लैंड बनाम स्पेन के बीच फाइनल मुकाबले में केवल एक ही गोल लगा है। इस दौरान स्पेन की कप्तान ओल्गा कारमोना ने 29वें मिनट एक गोल दागा और टीम को चैंपियन बनाया है। स्पेन ने फीफा इतिहास में पहली बार फाइनल में एंट्री की थी और पहली बार में ही टीम ने इंग्लैंड जैसी भारी भरकम टीम को मात दी है।

फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली पांचवी टीम बनी स्पेन

स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में खिताब जीतने वाली पांचवी टीम बन गई है। इससे पहले अमेरिका ने 4 बार, जर्मनी ने 2 बार, नॉर्वे औऱ जापान ने 1-1 बार खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही स्पेन भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है।

महिला टीम ने की पुरुष टीम की बराबरी

स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ खिताब जीतने के अलावा भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, महिला स्पेन टीम ने अपने देश की पुरुष स्पेन टीम की बराबरी कर ली है। क्योंकि पुरुष टीम ने भी एक बार फीफा वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। टीम ने साल 2010 में टाईटल जीता था और उसके 13 साल बाद महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया है और 1-1 बार खिताब जीतकर पुरुष टीम की बराबरी कर ली है।

Editors pick