Football
IND vs PAK फुटबॉल मैच में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

IND vs PAK फुटबॉल मैच में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

IND vs PAK फुटबॉल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से दी पटखनी
बेंगलुरु के श्रीकांतीराव स्टेडियम में बुधवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भारत (IND vs PAK) ने 4-0 से परास्त कर दिया।

सैफ चैंपियनशिप (SAFF Championship 2023) में अपने अभियान की शुरुआत भारतीय फुटबॉल टीम (Indian Football Team) ने जीत के साथ किया है। बेंगलुरु के श्रीकांतीराव स्टेडियम में बुधवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भारत (IND vs PAK) ने 4-0 से परास्त कर दिया। भारत के लिए इस मैच के हीरो कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri Goals) रहे। जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर गोलों की बौछार की। इस दौरान उन्होंने हैट्रिक गोल भी दागे जबकि एक गोल उदांता सिंह की तरफ से दागा गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है।

वहीं फैंस ने भारत की जीत पर जमकर रिएक्शन दिए। इस दौरान लोगों ने मजेदार मीम्स भी शेयर किए।

https://twitter.com/agonyofsameer/status/1671531399319281667

सुनील छेत्री ने पूरी की हैट्रिक

भारतीय टीम ने शुरू से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाया। वहीं पहले हाफ में ही दो गोल कर दिए। फिर कप्तान सुनील छेत्री ने 10वें मिनट में पहला गोल किया। फिर 16वें मिनट में दूसरा गोल पेनल्टी पर किया। हाफटाइम तक स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 रहा। हालांकि, भारतीय टीम यही नहीं रुकी, उसने दूसरे हाफ की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खूब छकाया। 74वें मिनट में छेत्री ने पेनल्टी को नहीं गंवाया और एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। छेत्री के साथ ही उदांता सिंह ने 81वें मिनट में गोल कर स्कोर को 4-0 कर दिया।

फिलहाल, पाकिस्तान की टीम को बेंगलुरु की परिस्थितियों को समझने का मौका भले ही नहीं मिला हो लेकिन खेल के चौथे ही मिनट में उसे गोल करने का बड़ा मौका मिला था। ईसा सुलेमान का हेडर गोल पोस्ट से थोड़ा बाहर निकल गया। इसके बाद भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाते हुए खेल के 10वें मिनट में पहला गोल किया। ये गोल पाकिस्तान के गोलकीपर साकिब हनीफ ने उपहार स्वरूप भारत को दिया। हनीफ बॉक्स के अंदर से ही गेंद से ड्रिबिल कर रहे थे। सुनील छेत्री ने आगे आकर उनसे गेंद छीन ली और खाली गोल में गेंद डाल दी। फिर 6 मिनट बाद थापा का गोल पर निशाना साधा और गेंद पाकिस्तानी रक्षक के हाथ से लग गई। रेफरी ने इस पर पेनल्टी दी। छेत्री ने यहां भी गोल कर अपनी टीम के लिए 2-0 बढ़त बना ली।

आपस में भिड़े भारत बनाम पाकिस्तान के खिलाड़ी

वहीं इस बीच भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी आपस में भिड़ते हुए नजर आए हैं। दरअसल, भारतीय हेड कोच इगोर स्टिमैक फुटबॉल मुकाबले के दौरान दखल देने लगे थे, जिसके बाद भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ी आपस में भिड़ गए 

Editors pick