Football
Nora Fatehi Performance at Fifa WC: नोरा फतेही ने बॉलीवुड गानों पर किया डांस, फीफा स्टेज पर लहराया तिरंगा, जय हिन्द का लगाया नारा: Video

Nora Fatehi Performance at Fifa WC: नोरा फतेही ने बॉलीवुड गानों पर किया डांस, फीफा स्टेज पर लहराया तिरंगा, जय हिन्द का लगाया नारा: Video

Nora Fatehi Performance at Fifa WC: नोरा फतेही ने बॉलीवुड गानों पर किया डांस, फीफा स्टेज पर लहराया तिरंगा, जय हिन्द का लगाया नारा: Video
Nora Fatehi Performance: फीफा वर्ल्डकप में 29 नवंबर की रात को कैनेडियन मूल की नोरा फतेही ने परफॉरमेंस दी। नोरा ने बॉलीवुड गानों पर भी डांस किया। नोरा की परफॉरमेंस को देखने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जब नोरा आई नहीं थी तो भी वहां नोरा नोरा नाम को चिल्लाकर फैंस उन्हें […]

Nora Fatehi Performance: फीफा वर्ल्डकप में 29 नवंबर की रात को कैनेडियन मूल की नोरा फतेही ने परफॉरमेंस दी। नोरा ने बॉलीवुड गानों पर भी डांस किया। नोरा की परफॉरमेंस को देखने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जब नोरा आई नहीं थी तो भी वहां नोरा नोरा नाम को चिल्लाकर फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। नोरा फतेही करीब रात को 11 बजे स्टेज पर पहुंची। उनकी एंट्री से लेकर उनकी परफॉरमेंस सब कमाल की थी। उन्होंने फीफा वर्ल्डकप का एक ऑफिशियल सांग लाइट द स्काई से पहले बॉलीवुड गानों पर परफॉरमेंस दी।

नोरा फतेही ने अपनी परफॉरमेंस के बाद स्टेज पर तिरंगा लहराया। तिरंगा लहराते हुए उन्होंने जय हिन्द का नारा लगाया और फैंस को भी लगाने के लिए कहा। नोरा फतेही ने स्टेज पर अपनी परफॉरमेंस से समा बांध दिया। इससे पहले उन्होंने नाच मेरी रानी, दिलबर दिलबर जैसे अपने गानों पर भी परफॉर्म किया।

कैनेडियन मूल की बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही भारत की मशहूर डांसर के रूप में जानी जाती है। आज हर बड़े शो में वह जज बनकर आती है, हिंदी के कई गानों में उन्होंने काम कर लिया है। फिलहाल वो फीफा वर्ल्डकप में दी गई अपनी परफॉर्मेंस के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि परफॉरमेंस से पहले पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच हुए मैच को देखने पहुंची थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Nora Fatehi Instagram) पर इसकी फोटो और वीडियो शेयर की, इसके अलावा उनके परफॉर्मेंस से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि, नोरा फतेही कल रात (मंगलवार) को क़तर पहुंची, उनकी परफॉरमेंस आज होगी। वह पिंक रंग की खूबसूरत ड्रेस पहले क़तर पहुंची। हलके नीले रंग के कपड़े पहनकर वह फीफा वर्ल्डकप का मैच देखने भी पहुंची। यहां नोरा फतेही जिस गाने पर परफॉर्म करने वाली है, वो बचने लगा तो वह खुद को रोक नहीं पाई।

Nora Fatehi Performance in FIFA World Cup 2022: नूरा फतेही पहले अपना गाना बजता देख शर्मा गई, वह जोर जोर से हंसने लगी फिर गाने पर थिरकने लगी। स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नोरा फतेही ने ख़ुशी से डांस शुरू कर दिया। इसका एक वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया (Nora Fatehi Instagram Video) पर शेयर किया।

Nora Fatehi Performance in FIFA World Cup 2022, Nora Fatehi Dance

Fifa World Cup Live: भारत में कहाँ देखें लाइव

फीफा वर्ल्डकप के मैचों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर हो रहा है। जियो सिनेमा पर भी मैच का लाइव आनंद ले सकते हो। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप अपने लैपटॉप, मोबाइल पर जियो सिनेमा पर मैच देख सकते हो।

Fifa World Cup 2022: 3 दिसंबर से शुरू होंगे राउंड 16 के मुकाबले

20 नवंबर से षुरे हुए फीफा वर्ल्डकप का आयोजन 18 दिसंबर तक क़तर में होगा। कुल 32 टीमों के बीच 8 स्टेडियम में मुकाबले खेले जा रहे हैं। ग्रुप स्टेज में कुल 8 ग्रुप में टीमों को बांटा गया है। राउंड 16 के मुकाबले 3 दिसंबर से शुरू होंगे। क्वाटर फाइनल मैच 9 और 10 दिसंबर को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मैच 13 और 14 दिसंबर को होंगे। 18 दिसंबर को बेस्ट 2 टीमों के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी।

खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick