Football
Gerd Muller Death: जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर Gerd Muller का 75 साल की आयु में निधन, जानिए उनके वर्ल्ड रिकार्ड्स

Gerd Muller Death: जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर Gerd Muller का 75 साल की आयु में निधन, जानिए उनके वर्ल्ड रिकार्ड्स

Gerd Muller Death: जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर Gerd Muller का 75 साल की आयु में निधन
Gerd Muller Death: जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर Gerd Muller का 75 साल की आयु में निधन, जानिए उनके वर्ल्ड रिकार्ड्स: जर्मनी के स्टार फुटबॉलर गेर्ड मुलर (Gerd Muller) का 75 वर्ष की आयु में रविवार को (15th August) निधन हो गया। गेर्ड मुलर बायर्न म्युनिक (Gerd Muller in Bayern Munich) क्लब के दिग्गज खिलाड़ियों में […]

Gerd Muller Death: जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर Gerd Muller का 75 साल की आयु में निधन, जानिए उनके वर्ल्ड रिकार्ड्स: जर्मनी के स्टार फुटबॉलर गेर्ड मुलर (Gerd Muller) का 75 वर्ष की आयु में रविवार को (15th August) निधन हो गया। गेर्ड मुलर बायर्न म्युनिक (Gerd Muller in Bayern Munich) क्लब के दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाते थे। उनके क्लब बायर्न म्युनिक ने गेर्ड मुलर की मौत की पुष्टि करते हुए शोक व्यक्त किया है।

Gerd Muller Death: Bayern Munich ने Gerd Muller की मौत पर जताया शोक

एफसी बायर्न म्युनिक ने Gerd Muller की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। क्लब ने जानकारी दी रविवार सुबह दिग्गज खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मुलर ने जर्मनी नेशनल फुटबॉल टीम के लिए इतिहास रचा था, उन्होंने बायर्न म्युनिक क्लब के लिए 607 प्रतिस्पर्धी खेलों में अविश्वसनीय 566 गोल किए। वह अभी भी Bundesliga लीग में 365 गोलों के साथ टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने जर्मनी टीम के लिए 62 मैचों में 68 गोल दागे थे।

Gerd Muller फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में क्यों गिने जाते थे, उनके रिकार्ड्स से साफ पता चलता है. चलिए जानते हैं कि गेर्ड मुलर के फुटबॉल रिकार्ड्स –

700 से अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी – मुलर ने अपने फुटबॉल करियर में 700 से अधिक गोल किए थे, उनके अलावा सिर्फ 6 प्लेयर्स ही ऐसा कर सके हैं।

एक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 10 गोल – उन्होंने 1970 फुटबॉल वर्ल्ड कप में 6 मैच खेलकर 10 गोल दागे थे। इस वर्ल्ड कप में वह टॉप स्कोरर थे, और किसी एक वर्ल्ड कप में 10 या उससे अधिक गोल दागने वाले तीसरे फुटबॉलर बने थे। उनके बाद आज तक कोई प्लेयर ये रिकॉर्ड नहीं बना पाया है।

वर्ल्ड कप और यूरोपियन कप फाइनल में गोल दागने वाले खिलाड़ियों में शामिल – मुलर ने वर्ल्डकप और यूरोपियन कप फाइनल में गोल दागा था। उनके अलावा सिर्फ 4 फुटबॉलर ही ऐसा कर सके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FC Bayern (@fcbayern)

Editors pick