Football
FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में हुई हैं अब तक ये बड़ी लड़ाईयां, इस वाली में तो चल गए थे लात-घूसे: Check OUT

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में हुई हैं अब तक ये बड़ी लड़ाईयां, इस वाली में तो चल गए थे लात-घूसे: Check OUT

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में हुई हैं अब तक ये बड़ी लड़ाईयां, इस वाली में तो चल गए थे लात-घूसे: Check OUT
FIFA World Cup: इन दिनों कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के मुकाबले खेले जा रहे हैं। बता दें कि, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 नवंबर से हुई थी। वहीं विश्व कप में अब तक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। क्योंकि कई मुकाबलों में छोटी टीमों ने बड़ी टीमों को […]

FIFA World Cup: इन दिनों कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के मुकाबले खेले जा रहे हैं। बता दें कि, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 नवंबर से हुई थी। वहीं विश्व कप में अब तक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। क्योंकि कई मुकाबलों में छोटी टीमों ने बड़ी टीमों को मात जो दे डाली है। इस टूर्नामेंट में हुए पुर्तागाल बनाम घाना के बीच मुकाबले में एक विवाद देखने को मिला। फुटबॉल (FootBall) और विवादों का पुराना नाता रहा है। तो आइए आज हम फुटबॉल मुकाबलों के दौरान हुई लड़ाईयों (FIFA World Cup Fight) के बारे में बात करेंगे।  खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

साल 2006 में हुआ था ये विवाद

फ़्रांस के दिग्गज फुटबॉलर रहे जिनेदिन जिदान ने साल 2006 के विश्व कप (FIFA World Cup) में ऐसा कारनामा कर दिया था, जिसे आज तक कोई भुला नहीं पाया। दरअसल, फ्रांस और इटली के बीच खेले गए मुकाबलों में फ्रांस के जिनेदिन जिदान ने अपनी टीम को शुरुआत में बढ़त दिलाई। उनकी इस बढ़त को इटली के मार्को मातेराजी ने 19वें मिनट में ही बराबर कर दिया। इसी मुकाबले के दौरान मार्को मातेराजी ने जिनेदिन जिदान ने ऐसा कुछ कहा कि उन्हें एकदम से गुस्सा आ गया और जिनेदिन जिदान ने मार्को मातेराजी को सिर से टक्कर मार डाली। टक्कर लगने के बाद मातेराजी मैदान पर गिर गए और जिनेदिन जिदान को रेड कार्ड देकर मैदान से उसी वक्त बाहर कर दिया। यह मुकाबला जिनेदिन जिदान के करियर का आखिरी मुकाबला था।

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में हुई हैं अब तक ये बड़ी लड़ाईयां, इस वाली में तो चल गए थे लात-घूसे: Check OUT

साल 2014 की लड़ाई

2014 के वर्ल्ड कप उरुग्वे और इटली के बीच ग्रुप स्टेज का एक मैच खेला जा रहा था। इस मैच में उरुग्वे के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और इटली डिफेंडर जिर्योजियो चिलिनी के बीच कुछ कहासुनी हुई। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि सुआरेज से ने जिर्योजियो चिलिनी के कंधे पर दांत से काट लिया। इस मैच में तो जिर्योजियो पर तो कुछ खास नहीं हुआ। लेकिन मैच के बाद उन्हें फुटबॉल संबंधित गतिविधियों से चार महीनें के लिए बैन कर दिया गया था और जुर्माना भी लगाया गया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick