Football
EURO 2020 Golden Boot standings: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करीब हैं हैरी केन, फाइनल में जीत सकते हैं गोल्डन बूट; देखिए लिस्ट

EURO 2020 Golden Boot standings: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करीब हैं हैरी केन, फाइनल में जीत सकते हैं गोल्डन बूट; देखिए लिस्ट

EURO 2020 Golden Boot standings: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करीब हैं हैरी केन, फाइनल में जीत सकते हैं गोल्डन बूट; देखिए लिस्ट
EURO 2020 Golden Boot standings: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करीब हैं हैरी केन, फाइनल में जीत सकते हैं गोल्डन बूट; देखिए लिस्ट : यूरो 2020 (EURO 2020) कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हमेंशा की तरह अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। हालांकि इस रेस में हैरी केन भी उनसे कम पीछे नहीं हैं। डेनमार्क के खिलाफ गोल […]

EURO 2020 Golden Boot standings: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करीब हैं हैरी केन, फाइनल में जीत सकते हैं गोल्डन बूट; देखिए लिस्ट : यूरो 2020 (EURO 2020) कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हमेंशा की तरह अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। हालांकि इस रेस में हैरी केन भी उनसे कम पीछे नहीं हैं। डेनमार्क के खिलाफ गोल करके उन्होंने खुद को गोल्डन बूट के काफी करीब लाकर खड़ा कर दिया है।

इसके अलावा पिछले शनिवार के गेम में पैट्रिक शिक ने अपनी पूरी कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद 1992 के विजेता डेनमार्क ने अपनी जीत का परचम लहराया और सेमीफाइनल में अपना नाम दर्ज करवा लिया। पैट्रिक शिक रोनाल्डो के काफी करीब पहुंच गए थे। लेकिन अब केवल हैरी केन और रहीम स्टर्लिंग हैं जो EURO 2020 Golden Boot standings में रोनाल्डो को हरा सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि रोनाल्डो 5 गोल के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। इसके बाद अब हैरी केन 4 और रहीम स्टर्लिंग 3 गोल के साथ उनके पीछे चल रहे हैं। लेकिन अब अगर फाइनल में हैरी केन कोई करिश्मा दिखा पाने में सफल होते हैं, तो वह गोल्डन बूट भी जीतने में कामयाब हो जाएंगे।

यूरो 2020 (EURO 2020) के सेमीफाइनल में डेनमार्क को हराकर इंग्लैंड पहली बार फाइनल में पहुंच चुका है। अब फाइनल में इटली और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। इटली के किरो इमोबिले ने अभी तक 2 गोल किए हैं। वहीं अगर इतिहास पर एक नजर डालें तो किसी भी बड़े इवेंट में इंग्लैंड इटली को हरा पाने में कामयाब नहीं हो सका है। मेजर टूर्नामेंट में अभी तक इन दोनों के बीच चार मुकाबले हुए हैं। इसमें इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इससे पहले 1966 में इंग्लैंड फाइनल में पहुंचा था। लेकिन उससे पहले भी वो कभी फाइनल में पहुंचने में कामयाब नहीं हो सका था।

गोल्डन बूट की बात करें तो इटली के चार खिलाड़ियों के पास 2-2 गोल है। लेकिन हैरी केन के पास 4 है। ऐसे में फाइनल में हैरी केन के पास गोल्डन बूट जीतने का मौका होगा। 90 मिनट के खेल में हैरी केन को स्कोर लिस्ट में आने का पूरा मौका मिल सकता है।

Editors pick