Cricket
WPL 2024 Winner Prize Money: आरसीबी बनी चैंपियन, जानिए विनर और रनर-अप को मिले कितने करोड़ रूपये

WPL 2024 Winner Prize Money: आरसीबी बनी चैंपियन, जानिए विनर और रनर-अप को मिले कितने करोड़ रूपये

WPL 2024 Winner Prize Money
WPL 2024 Winner Prize Money: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर जीता।

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनी। आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। चलिए आपको बताते हैं WPL के इस सीजन खिताब जीतने वाली और रनर-अप टीम को इनामी राशि कितनी मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सबसे ऊपर थी, उसने 8 में से 6 मैच जीते थे। 12 अंकों के साथ वह पहले स्थान पर रही और सीधे फाइनल में जगह बनाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल पहुंची थी।

WPL 2024 Final Winner

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 64 रनों की पहले विकेट की साझेदारी के बाद पूरी टीम 113 रनों पर ढेर हो गई। सोफी मोलिनेक्स ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर आरसीबी को वापसी कराई जिसके बाद दिल्ली की पारी संभल नहीं पाई। आरसीबी ने 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।

WPL 2024 Winner Prize Money

आरसीबी- 6 करोड़ रूपये

WPL 2024 Runner-Up Prize Money

दिल्ली कैपिटल्स: 3 करोड़ रूपये

Editors pick