Cricket
WPL 2024, MI vs RCB Highlights: हारी हुई बाजी जीतकर फाइनल में पहुंची बैंगलोर

WPL 2024, MI vs RCB Highlights: हारी हुई बाजी जीतकर फाइनल में पहुंची बैंगलोर

WPL 2024, MI vs RCB Highlights: हारी हुई बाजी जीतकर फाइनल में पहुंची बैंगलोर
MI vs RCB WPL 2024 Eliminator Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एलिमिनेटर में मुंबई को हराकर विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची।

विमेंस प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। आरसीबी की टीम 135 रन ही बना सकी थी। मुंबई इंडियंस अंतिम समय तक जीतती हुई नजर आ रही थी लेकिन अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी के कारण आरसीबी ने हारी हुई बाजी जीत ली। आरसीबी मुंबई को 5 रन से हराकर फाइनल में पहुंची।

23 रनों पर 3 विकेट गवाने के बाद आरसीबी दबाव में थी। विकेट गिरने का सिलसिला इसके बाद भी जारी रहा। इनफॉर्म बल्लेबाज ऋचा घोष और सोफिया मोलिनेक्स भी जल्द आउट हो गई थी। उसके बाद एलिसे पेरी और जॉर्जिया वेयरहम के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई, इस कारण आरसीबी का स्कोर 100 पार भी पहुंच सका। पेरी ने 50 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली, इसमें उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का जड़ा। आरसीबी ने मुंबई के सामने जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य रखा था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने मैच में अच्छी पकड़ बना ली थी। टीम को 18 गेंदों में 20 रन चाहिए थे, तब तक मैच पूरी तरह मुंबई की पकड़ में था लेकिन फिर हरमनप्रीत कौर के विकेट के बाद मुंबई पिछड़ती चली गई। आरसीबी ने मुंबई को 5 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

प्लेयर ऑफ़ द मैच: एलिसे पेरी ने 66 रन बनाए और 1 विकेट लिया।

MI Score: 130/6 (20 Over)

अमेलिया केर: 27*
अमनजोत कौर : 1*

19.6 Over: अमेलिया केर ने आगे बढ़कर बढ़ा शॉट मारना चाहा लेकिन सिर्फ 1 रन आया और इस तरह आरसीबी ने मैच को 5 रनों से जीत लिया।

19.5 Over: 1 रन – गेंद वाइड जा रही थी, अमनजोत कौर ने ऑफ साइड में जाकर बल्ला लगाया और एक रन मिला।

WICKET: पूजा वस्त्राकार (4)

19.4 Over: पूजा वस्त्राकार आगे बढ़कर बड़ा शॉट मारना चाहती थी लेकिन स्टंप आउट हुई।

19.3 over: 2 रन: पूजा वस्त्राकार ने 2 रन लिए।

19.2 over: 1 रन: अमेलिया केर ने सामने की तरफ मारा, गेंद फील्डर के हाथों में और सिर्फ 1 रन आएगा।

19.1 Over: 1 रन – पूजा वस्त्राकार ने आगे बढ़कर मारना चाहा, अच्छी गेंद जिस पर डिफेंस हुआ और सिर्फ 1 रन आया।

आशा शोभना डाल रही है अंतिम ओवर।

19 ओवरों खत्म: मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 6 गेंदों में 12 रन चाहिए।

WICKET: सजना सजीवन (1)

18.5 over: सोफी मोलिनेक्स की गेंद पर आगे बढ़कर मारना चाहती थी सजीवन सजाना, लेकिन ऋचा घोष ने अच्छा स्टंप किया। अब जीत के लिए मुंबई को 7 गेंदों में 13 रन चाहिए।

WICKET: हरमनप्रीत कौर (33)

17.6 over: श्रेयांका पाटिल ने दिलाई बड़ी सफलता। हरमनप्रीत कौर को कैच आउट कराया। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रन जीत के लिए चाहिए।

17 ओवरों के बाद: मुंबई का स्कोर 116/3 है। जीत के लिए 18 गेंदों में 20 रन। मुंबई जीत के बिलकुल करीब पहुंची।

15 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 91 रन। जीत के लिए 30 गेंदों में 43 रन चाहिए। हरमनप्रीत कौर 21, अमेलिया केर 8.

11 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 69 रन है। मुंबई इंडियंस को 54 गेंदों में 67 रन जीत के लिए चाहिए।

WICKET: नताली सिवर (23)

10.4 over: जॉर्जिया वेयरहम की आगे डाली गई गेंद, बैकफुट पर खेलना चाहती थी बल्लेबाजी लेकिन सीधा विकेटों पर जाकर लगी।

9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 52 रन। 66 गेंदों में जीत के लिए चाहिए 84 रन।

WICKET: यास्तिका भाटिया (19)

7.6 over: एलिसे पेरी ने यास्तिका भाटिया को बोल्ड किया। ये मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट है। पेरी ने गुड लेंथ पर गेंद को डाला, इनस्विंग गेंद पर चकमा खाई बल्लेबाज और सीधा विकेट में गेंद।

पॉवरप्ले का खेल खत्म: मुंबई इंडियंस का स्कोर 37 रन पर 1 विकेट है। टीम को अब जीत के लिए 84 गेंदों में 99 रन चाहिए। पलड़ा पूरी तरह मुंबई के पक्ष में हैं, आरसीबी को चाहिए कि जल्द से जल्द विकेट्स लें।

5th over: एलिसे पेरी द्वारा डाले गए इस ओवर की शुरूआती 5 गेंद डॉट, मेडन ओवर जाने नहीं दिया यास्तिका भाटिया ने, अंतिम गेंद पर चौका। इस समय टीम का स्कोर 31/1

WICKET: हेली मैथ्यूज (15)

3.5 over: श्रेयांका पाटिल ने पहली सफलता दिलाई, उन्होंने हेली मैथ्यूज को आउट किया। मैथ्यूज ने ऊपर डाली गई गेंद को बैठकर मिड ऑन में खेल दिया। जॉर्जिया वेयरहम के लिए आसान कैच।

2 ओवर के बाद: बिना विकेट मुंबई का स्कोर 9 रन।

यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज ने पारी की शुरुआत की। टीम के सामने 136 रनों का छोटा लक्ष्य है।

RCB Score: 135/6 (20 Over)

श्रेयांका पाटिल: 3

जॉर्जिया वेयरहम: 18

अंतिम गेंद पर छक्का, इसी के साथ आरसीबी का स्कोर 20 ओवरों में 6 विकेट पर रन।

WICKET: एलिसे पेरी (66)

19.2 over: साइका इशाक की गेंद पर नताली सिवर के हाथों में कैच दे बैठी एलिसे पेरी। एक शानदार पारी का अंत।

19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर – 122/5

एलिसे पेरी का अर्धशतक

16.6 over: एलिसे पेरी ने 40 गेंदों में 50 रन पूरे किए।

16.4 over: आरसीबी का स्कोर 100 के पार।

5th WICKET: सोफी मोलिनक्स (11)

14.6 Over: नताली सिवर की शानदार गेंद, जो सीधा विकेट पर जाकर लगी।

WICKET: ऋचा घोष (14)

9.1 over: स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के बाद पहला विकेट, ऋचा घोष जो तेज बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रही थी वह 14 रन बनाकर आउट। ये आरसीबी का चौथा विकेट है।

8 ओवरों के बाद: आरसीबी का स्कोर 47/3 है। ऋचा घोष 13 और एलिसे पेरी 12 बनाकर क्रीज पर हैं

6s: आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर ऋचा घोष ने छक्का मारा। ये इस मैच का पहला छक्का है।

5 ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर – 28/3

3rd Wicket: दिशा कसाट (0)

3.4 over: दिशा पर दबाव बढ़ रहा था, वह काफी डॉट गेंदें खेल चुकी थी। दबाव में मारा शॉट, जो सीधा पूजा वस्त्रकार के हाथों में गई। आरसीबी का तीसरा विकेट गिरने के बाद दबाव में टीम। 23/3

3 ओवर के बाद: 23/2

नई बल्लेबाज दिशा कसाट आई हैं, वह ऊपर बल्लेबाजी के लिए आई हैं।

2nd WICKET: स्मृति मंधाना (10)

2.2 Over: नताली सिवर ने बहुत बड़ा विकेट लिया, उन्होंने आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना को कैच आउट कराया। ऑफ स्टंप पर डाली गई इस गेंद को दूर से मारा, जो सीधा शबनीम इस्माइल के हाथों में गया।

1st WICKET: सोफी डिवाइन (10)

1.6 over: मुंबई को पहली सफलता दिलाई हेली मैथ्यूज ने, उन्होंने सोफी डिवाइन को बोल्ड किया।

1st Over: शबनम इस्माइल के पहले ओवर में 14 रन आए। एक चौका स्मृति मंधाना ने और दो चौके सोफी डिवाइन ने मारे।

7:30 pm : मैच शुरू हुआ। स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने पारी की शुरुआत की है।

Toss: आरसीबी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।

आरसीबी की प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल। शोभना आशा, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, एस सजना, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक।

MI vs RCB Eliminator मैच से पहले

अंक तालिका में 12 अंकों के साथ टॉप पर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने सीधा महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई। 10 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस तालिका में दूसरे स्थान पर रही और तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जिसके 8 अंक थे। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में आज जो जीतेगा, वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ 17 मार्च को खिताबी मुकाबला खेलेगी।

इन दोनों टीमों के बीच सभी मैच उस टीम ने जीते हैं जिसने लक्ष्य का पीछा किया। दिल्ली में पहले बल्लेबाजी करना आम तौर पर अधिक सफल रहा है और नॉकआउट गेम में बोर्ड पर रन महत्वपूर्ण हो सकते हैं। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा।

Editors pick