Cricket
GT ने जोरो-शोरों से किया नए कप्तान का स्वागत, गिल IPL 2024 से पहले टीम से जुड़े

GT ने जोरो-शोरों से किया नए कप्तान का स्वागत, गिल IPL 2024 से पहले टीम से जुड़े

गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल टीम के साथ जुड़ चुके हैं। जीटी अपने IPL 2024 के अभियान की शुरूआत 24 मार्च को एमआई के खिलाफ मैच से करेगी।

आईपीएल 2024 गुजरात टाइटंस के लिए पिछले 2 सीजन के मुकाबले काफी अलग होने वाला है। फ्रेंचाइजी नए कप्तान के साथ टूर्नामेंट में उतरने जा रही है और वो हैं शुभमन गिल। युवा भारतीय बल्लेबाज टूर्नामेंट के लिए टीम से जुड़ गए हैं। जीटी ने अपने कप्तान का जोरों-शोरों के साथ स्वागत किया।

शुभमन गिल सोमवार को गुजरात टाइटंस के साथ जुड गए। इस दौरान नए कप्तान का होटल में ढोल के साथ स्वागत किया गया। इसका वीडियो भी जीटी ने शेयर किया है।

यह भी देखेंः IPL 2024: शुभमन कायम रखेंगे GT का तिलिस्म? घातक बल्लेबाजों की फौज में है सिर्फ एक कमी

गिल पर गड़ी होंगी निगाहें

हादिक पंड्या अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के पास लौट गए हैं। ऐसे में नई नवेली फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस अपना पिछले दो सालों का जोरदार प्रदर्शन बरकरार रखा चाहेगी। पंड्या की कप्तानी में जीटी ने पहले सीजन में कप जीता था और दूसरे में फाइनल तक का सफर तय किया था।

इसके चलते शुभमन गिल पर भी जीटी की इस लय को बरकरार रखने की उम्मीदें टिकी हुई हैं। गुजरात टाइटंस अपने अभियान की शुरूआत 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। यह मुकाबला गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2024 के लिए GT का पूरा स्क्वॉड

डेविड मिलर, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज।

IPL 2024 के लिए GT का शेड्यूल

DateOppositionVenueTime
March 24Mumbai IndiansAhmedabad7.30 PM
March 26Chennai Super KingsChennai7.30 PM
March 31Sunrisers HyderabadAhmedabad3.30 PM
April 4Punjab KingsAhmedabad7.30 PM
April 7Lucknow Super GiantsLucknow7.30 PM

Editors pick