Cricket
अनुष्का शर्मा के साथ की फैन ने जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश, विराट कोहली गुस्से में हो गए आग बबूला- Video

अनुष्का शर्मा के साथ की फैन ने जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश, विराट कोहली गुस्से में हो गए आग बबूला- Video

अनुष्का शर्मा के साथ की फैन ने जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश, विराट कोहली गुस्से में हो गए आग बबूला- Video
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को अक्सर क्रिकेट मैदान पर आक्रामक अंदाज में देखा जाता है। कई बार तो वो गुस्से में लाल पीले भी नजर आते हैं। उनके फैंस उनके दोनों ही रूप कूल और गुस्से से वाकिफ हैं। दरअसल, हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां एक […]

आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को अक्सर क्रिकेट मैदान पर आक्रामक अंदाज में देखा जाता है। कई बार तो वो गुस्से में लाल पीले भी नजर आते हैं। उनके फैंस उनके दोनों ही रूप कूल और गुस्से से वाकिफ हैं। दरअसल, हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां एक फैन के कारण वो आग बबूला हो गए। बता दें कि, इस शख्स ने जबरदस्ती अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की जिसके बाद विराट कोहली का रौद्र रूप देखने को मिला।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों बेंगलुरु में हैं। जहां वो एक होटल में लंच डेट पर गए। अब उनकी लंच पर जाने की खबर फैंस तक पहुंची तो फैंस होटल के बाहर इकट्ठा हो गए। इसके बाद तो आलम ये था कि दोनों का होटल से निकल कर अपनी कार तक जाना बेहद मुश्किल हो गया। फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CENTRAL TIFFIN ROOM (C.T.R) (@shrisagarctr)

वहां मौजूद लोगों के बीच कोहली और अनुष्का के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। काफी मशक्कत के बाद विराट कोहली और अनुष्का अपनी कार तक पहुंचे। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स जबरन विराट और अनुष्का के नजदीक आ रहा है और सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद उस शख्स की ये हरकरत विराट को नागवार गुजरी और वो गुस्सा हो गए। इस दौरान उन्होंने उस शख्स को हटने के लिए भी कहा।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बैंगलोर की गर्मी में उठाया आइसक्रीम का लुत्फ़, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने इस हरकत की काफी आलोचना भी की है। तो कुछ ने लिखा कि स्टार्स के लिए बुरा लगता है जब उन्हें इस तरह से घेर लिया जाता है।

गौरतलब है कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने परिवार के साथ सेंट्रल टिफिन रूम गए थे। जहां लंच के लिए उन्हें एक प्राइवेट एरिया दिया गया था।

क्रिकेट समाचार और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick