भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से 11 करोड़ रूपये के करीब कमाते हैं। एथलिट की बात करें तो विराट से आगे सिर्फ फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और लियोनेल मेसी (Lionel Messi) हैं। मेसी की एक इंस्टा पोस्ट से कमाई 22 करोड़ के करीब है। इन सबसे ज्यादा रोनाल्डो एक इंस्टा पोस्ट का चार्ज करते हैं।
Hopper HQ वेबसाइट ने लिस्ट जारी की, जिसमें उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सबसे ऊपर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उनके बाद मेसी है और तीसरे नंबर पर सिंगर सेलेना गोमेज है। एथलिट के रूप में इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जो ओवरऑल 14वें नंबर पर है।
विराट कोहली सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि एशियाई के रूप में भी टॉप 10 लिस्ट में एकलौते खिलाड़ी है। वह इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से 1,384,000 अमेरिकी डॉलर कमाते हैं। भारतीय मुद्रा में ये राशि 21.5 करोड़ रूपये है। मेसी की एक इंस्टा पोस्ट की कमाई लगभग इससे दोगुनी है। मेसी 2,597,000 अमेरिकी डॉलर कमाते है, जो भारतीय मुद्रा में 21.5 करोड़ रूपये है।
विराट कोहली और मेसी से ज्यादा कमाते है क्रिस्टियानो रोनाल्डो
दुनिया के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। उन्होंने हाल ही में इंस्टा पर 600 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए हैं, वह ऐसा करने वाले पहले सेलेब बन गए है। इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से कमाई के मामले में सिर्फ एथलिट में ही नहीं बल्कि सभी सेलेब्स में टॉप पर है। रोनाल्डो 3,234,000 अमेरिकी डॉलर चार्ज करते हैं, जो भारतीय मुद्रा में 26.7 करोड़ रूपये है।
नाम | इंस्टाग्राम फॉलोअर्स | इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से कमाई (Rupees) |
क्रिस्टियानो रोनाल्डो | 599 M | 26.7 करोड़ |
लियोनेल मेसी | 482 M | 21.5 करोड़ |
विराट कोहली | 256 M | 11.5 करोड़ |