Cricket
IPL 2024: RCB अनबॉक्स इवेंट में शामिल होने के लिए बैंगलोर पहुंचे विराट कोहली-Watch

IPL 2024: RCB अनबॉक्स इवेंट में शामिल होने के लिए बैंगलोर पहुंचे विराट कोहली-Watch

RCB अनबॉक्स इवेंट से पहले बैंगलोर पहुंचे विराट कोहली-Watch
IPL 2024 से पहले विराट कोहली लंबी छुट्टियों के बाद भारत लौट चुके हैं और पहले मैच से पहले वह आज बैंगलोर पहुंच गए हैं।

IPL 2024: आईपीएल 2024 का सभी क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहला मुकबला महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के टीमों के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। विराट कोहली लंबी छुट्टियों के बाद भारत लौट चुके हैं और पहले मैच से पहले वह आज बैंगलोर पहुंच गए हैं। वह यहां मंगलवार 19 मार्च को आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में शिरकत करेंगे। वहीं इसके बाद उनके टीम के प्रैक्टिस कैंप का हिस्सा होने की संभावना है।

विराट कोहली बैंगलोर पहुंच गए हैं। आरसीबी के सोशल मीडिया हैंडल ने एक वीडियो शेयर कर इसकी पुष्टि की है।

विराट कोहली ने आखिरी क्रिकेट मैच साउथ अफ्रीका दौरे पर जनवरी में खेला था। उसके बाद से वह पारिवारिक कारणों के चलते लंबी छुट्टियों पर चले गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया था। इस बीच उनकी पत्नीं अनुष्का शर्मा ने लंदन में बेटे को जन्म दिया था।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 19 मार्च को आरसीबी अनबॉक्स इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह इवेंट शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में आरसीबी की सिर्फ जर्सी लांच ही नहीं की जाएगी, बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के नए नाम का भी खुलासा किया जाएगा। जिसका सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस कार्यक्रम में विराट कोहली की उपस्थिति फैंस के उत्साह को दोगुना करेगी।

Editors pick