Cricket
US Open 2022: यूएस ओपन देखने न्यूयॉर्क पहुंचे MS Dhoni और कपिल देव, वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान ने शेयर की फोटो

US Open 2022: यूएस ओपन देखने न्यूयॉर्क पहुंचे MS Dhoni और कपिल देव, वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान ने शेयर की फोटो

US Open 2022: न्यूयॉर्क में हैं MS Dhoni और Kapil Dev
US Open 2022: न्यूयॉर्क में यूएस ओपन चल रहा है। फैन को गुरुवार को पता चला कि एमएस धोनी न्यूयॉर्क (MS Dhoni) में हैं। वह पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) के साथ यूएस ओपन का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। धोनी का लेटेस्ट फोटो (Dhoni Latest Photo) देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से […]

US Open 2022: न्यूयॉर्क में यूएस ओपन चल रहा है। फैन को गुरुवार को पता चला कि एमएस धोनी न्यूयॉर्क (MS Dhoni) में हैं। वह पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) के साथ यूएस ओपन का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। धोनी का लेटेस्ट फोटो (Dhoni Latest Photo) देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

कपिल देव ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसमें वह यूएस ओपन का मैच देख रहे हैं। कपिल देव की इस फोटो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आए। आपको बता दें कि धोनी क्रिकेट के बाद टेनिस को खूब पसंद करते हैं. वह जब रांची में होते हैं तो भी टेनिस खेलते हैं।

Kapil Dav & MS Dhoni Latest Photo - US Open 2022
Kapil Dav & MS Dhoni Latest Photo – US Open 2022

यह भी देखें- Asia Cup 2022 Live: 3 लोगों की मौत, 4 जख्मी, पाकिस्तान की जीत के बाद छाया मातम

MS Dhoni & Kapil Dev : कपिल देव और धोनी ही जीता पाए हैं भारत को वर्ल्ड कप

ये सिर्फ दो पूर्व कप्तान नहीं हैं बल्कि सिर्फ ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को विश्व चैंपियन बनाया। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 वर्ल्डकप जीता। इसके बाद 2011 में भारत ने अपना दूसरा विश्वकप जीता, जिसमें कमान एमएस धोनी के हाथों में थी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick