Cricket
T20 World Cup: विराट कोहली ने SA के खिलाफ मैच से पहले बताया कैसे होती है ऑस्ट्रेलियाई सतह पर बल्लेबाजी-Check Out

T20 World Cup: विराट कोहली ने SA के खिलाफ मैच से पहले बताया कैसे होती है ऑस्ट्रेलियाई सतह पर बल्लेबाजी-Check Out

T20 World Cup: विराट कोहली ने SA के खिलाफ मैच से पहले बताया कैसे होती है ऑस्ट्रेलियाई सतह पर बल्लेबाजी-Check Out
T20 World Cup: आस्ट्रेलिया में हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) में टीम इंडिया (Team india) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर बोल रहा है। कोहली ने अभी तक खेले अपने दो मुकाबलों में शानदार दो अर्धशतक लगा चुके है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार 30 […]

T20 World Cup: आस्ट्रेलिया में हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) में टीम इंडिया (Team india) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर बोल रहा है। कोहली ने अभी तक खेले अपने दो मुकाबलों में शानदार दो अर्धशतक लगा चुके है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका टीम (South Africa team) के खिलाफ खेला जाएगा। इस बीच विराट ने टी20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया में खेलने की अपनी तैयारियों के बारे में बात की है।खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए। 

T20 World Cup: कोई वीडियो नहीं देखता

दरअसल विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स को दिये गए एक साक्षात्कार में ऑस्ट्रेलिया जैसी कंडीशन मे खेलने की अपनी तैयारियों के बारे में बात की,उन्होंने कहा, मैं कोई वीडियो नहीं देखता। मैं सीधे नेट्स पर जाता हूं और चीजों को समझने की कोशिश करता हूं।

बेशक, आप पहली कुछ गेंदों पर लय में नहीं दिखते, लेकिन यह एक स्वाभाविक प्रवृत्ति है, आप बल्लेबाजी जानते हैं, आप प्रतिक्रिया करते हैं। इसके बाद, आपको एहसास होता है कि अगर कोई गेंद इस तरह से उछलती है, तो आपको अपने रुख में नीचे होने के बजाय सीधा होना चाहिए।

T20 World Cup: पिचों की तारीफ

वहीं उन्होंने आगे कहा, आप भारत से तैयार होकर नहीं आ सकते। आप परिस्थितियों का पता लगाते हैं और आप मैदान पर ढल जाते हैं। बल्लेबाजी के लिए ऑस्ट्रेलिया से बेहतर कोई विकेट नहीं है।

T20 World Cup: खेल मानसिक रुप से खेला जाता है

अगर आपको यहां गति की आदत हो। इसके साथ ही विराट ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलते समय उन्हें वास्तव में अपने खेल में समायोजन करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यहां खेल मानसिक रूप से खेला जाता है।

T20 World Cup:  ऑस्ट्रेलिया में विराट ऐसा रहा है प्रदर्शन

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में विराट ने अपने 55 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 66 पारियों में 56.44 की औसत से 3,274 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनके बल्ले से 11 शतक और 17 अर्धशतक आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

वहीं वह इस देश में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जो महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से कुछ ही रन पीछे हैं, सचिन ने यहां 67 मैचों में 42 से अधिक की औसत से सात शतक और 17 अर्धशतक के साथ 3,300 रन बनाए हैं।

T20 World Cup:  ऑस्ट्रेलिया में विराट का रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया में विराट का रिकॉर्ड अविश्वसनीय है। उन्होंने 13 मैचों की 12 पारियों में 85.00 की औसत से 595 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से सात अर्धशतक आए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 90 है। वह ऑस्ट्रेलिया में 500 से अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, दूसरे स्थान पर 271 रनों के साथ शिखर धवन हैं।

T20 World Cup: भारत की अब दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत

गौरतलब है कि आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत अपना तीसरा मुकाबला मजबूत दिख रही दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ 30 अक्टूबर को खेलेगी। ऐसे में शानदार फार्म में चल रहे विराट कोहली पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इनके एक और बेहतरीन प्रदर्शन पर रहेगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick