Mentor MS Dhoni – T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मेंटर के रूप में एमएस धोनी के लिए पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया वॉर्म अप मैच था, जहां भारतीय टीम ने विपक्षी टीम को 6 विकेट से हराया। पहले टेस्ट में पास होने के बाद अब मेनटर धोनी के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच से पहले रविवार को एमएस धोनी मेंटर के रूप में टीम इंडिया के साथ जुड़े। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in
Light-hearted conversations be like ? #TeamIndia #INDvENG #T20WorldCup
?: Getty Images pic.twitter.com/m3cFu2KPOs
— BCCI (@BCCI) October 18, 2021
मेंटर धोनी ने ईशान किशन को दिए टिप्स
India’s warm-up matches: मैच से पहले एमएस धोनी को विराट कोहली के साथ चर्चा करते देखा गया। उन्होंने ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ भी समय बिताया और उनसे कुछ विकेटकीपिंग के टिप्स शेयर किए। ईशान ने इंग्लैंड के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 46 गेंदों में सात चौकों और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। भारतीय टीम एक बड़े टोटल का पीछा कर रही थी और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और ईशान किशन की शानदार 82 रन की साझेदारी ने भारत को एक मजबूत शुरुआत दिलाने में मदद की।
.@ishankishan51 is dispatching the ball to all parts of the ground ??
The #TeamIndia left-hander brings up a quickfire 5️⃣0️⃣
India – 123/1 now#T20WorldCup #INDvENG
?: Getty Images pic.twitter.com/sOkmrrXSwu
— BCCI (@BCCI) October 18, 2021
एमएस धोनी ने हार्दिक पांड्या को बैक किया
एमएस ने पांड्या के साथ भी समय बिताया। फॉर्म से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए फिनिशर की भूमिका निभाएंगे। धोनी ने उनके साथ काफी देर बातचीत की और आईपीएल में उनके खराब प्रदर्शन के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की। इंग्लैंड के खिलाफ नंबर 6 पर उतरे पांड्या ने 10 गेंदों में नाबाद 12 रनों की पारी खेली।
Impressive batting performance ?
Fine bowling display ?#TeamIndia beat England & win their first warm-up game. ? ?#INDvENG #T20WorldCup?: Getty Images pic.twitter.com/jIBgYFqOjz
— BCCI (@BCCI) October 18, 2021
एमएस धोनी ने ऋषभ पंत को गाइड किया
इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप गेम से पहले मेंटर धोनी ने भारत के प्राइम विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ कुछ टिप्स शेयर किए। जिसके बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 14 गेंद में 3 छक्कों और एक चौके के साथ 29 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या के साथ मैच खत्म करने आए पंत ने कोई गैर-जिम्मेदार शॉट्स नहीं खेले लेकिन जल्दी विकेट गंवा बैठे।
Two legends ?
One memorable moment ?When @msdhoni & @henrygayle caught up. ? ?#TeamIndia #T20WorldCup pic.twitter.com/mBOyJ3oe2K
— BCCI (@BCCI) October 18, 2021
T20 World Cup 2021 – India’s warm-up matches: एमएस धोनी (MS Dhoni) सफेद बॉल क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान हैं। उनके पास 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब है। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को 2010, 2011, 2018 और 2021 में ट्रॉफी जीताई है। अब उनके कंधों पर मेंटर के तौर पर भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने की जिम्मेदारी है।