Cricket
IPL करियर की पहली ही गेंद पर छक्का, समीर रिजवी ने कर दी परिवार की इच्छा पूरी

IPL करियर की पहली ही गेंद पर छक्का, समीर रिजवी ने कर दी परिवार की इच्छा पूरी

Sameer Rizvi ने 6 गेंदों में 14 रन बनाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि समीर ऐसा करने वाले हैं यह उनके परिवार को पहले से ही पता था।
Sameer Rizvi ने 6 गेंदों में 14 रन बनाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि समीर ऐसा करने वाले हैं यह उनके परिवार को पहले से ही पता था।

IPL 2024 Sameer Rizvi: चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस को 63 रनों से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों की अहम भूमिका रही। शिवम दुबे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 22 गेंदों पर शानदार अर्धशतक पूरा किया। वहीं 19 वें ओवर में शिवम दुबे के आउट होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की नै खोज यूपी के समीर रिजवी मैदान पर आए और उन्होंने आईपीएल की अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ सभी को चौंका दिया। समीर रिजवी ने 6 गेंदों में 14 रन बनाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि समीर ऐसा करने वाले हैं यह उनके परिवार को पहले से ही पता था।

समीर रिजवी ने पहले गेंद पर लगाया छक्का

आपको बता दें कि शिवम दुबे के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा को मैदान पर आना था, लेकिन धोनी के दिमाग को कौन पढ़ा सकता है, उन्होंने समीर रिजवी को भेजा। 18 वें ओवर की दूसरी गेंद पर समीर ने आते है डीप स्क्वायर लेग पर घुटने तक कर छक्का लगाकर अपना खतरा खोला। इसके बाद राशिद खान के इस ओवर में रिजवी ने पांचवी गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ अपने इरादे बता दिए।

समीर रिजवी के इरादे भले ही फैंस को ना पता हों लेकिन उनके परिवार वाले जानते थे कि समीर अपना खाता छक्के से खोने वाले हैं। समीर की इनिंग के दौरान उनका पूरा परिवार टीवी पर मैच देख रहा था और जिस समय रिजवी ने छक्का लगाया तो परिवार वालों ने दवा किया कि समीर रिजवी पहले से ही उन्हें यह कहकर गया था कि वह छक्के से अपने आईपीएल की शुरुआत करेंगे। परिवार के जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है।

Editors pick