Cricket
यशस्वी जयसवाल ने तोड़ा रिकॉर्ड, बने इस मामले में सबसे युवा खिलाड़ी

यशस्वी जयसवाल ने तोड़ा रिकॉर्ड, बने इस मामले में सबसे युवा खिलाड़ी

Yashasvi Jaiswal IPL 2024
IPL 2024: यशस्वी जयसवाल ने मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के खिलाफ शानदार शतक जड़ते ही एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

IPL 2024: यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के खिलाफ शानदार शतक जड़ते ही एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। जयसवाल 60 गेंदों में 104 रन बनाकर नाबाद रहे। जिस वजह से राजस्थान मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। इसी शतक के साथ अब यशस्वी जयसवाल आईपीएल के इतिहास में 2 शतक लगाने वाले युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

यशस्वी जयसवाल ने तोड़े रिकॉर्ड

यशस्वी जयसवाल की उम्र इस समय 22 साल और 116 दिन है। जयसवाल का बड़ा स्कोर न बना पाना राजस्थान रॉयल्स और भारतीय क्रिकेट टीम दोनों के लिए चिंता का विषय था। लेकिन अब उन्होंने अपनी फॉर्म हासिल कर ली है और टी20 वर्ल्ड कप से पहले शतक जड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup के लिए रिलीज हुआ प्रोमो, कोहली, रोहित से जुड़े वीडियो ने जीता दिल-WATCH

यशस्वी जयसवाल का आईपीएल में ब्रेकआउट सीजन पिछले साल था। उन्होंने एक शानदार शतक सहित कुछ बेहतरीन पारियों से आईपीएल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता था।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक के बाद जयसवाल महज 22 साल की छोटी उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 2 आईपीएल शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

Editors pick