Cricket
वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बयान

वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बयान

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बयान दिया है। इस दौरान रोहित ने कहा कि, ये विश्व कप....

आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल (ICC World Cup 2023 Schedule) जारी कर दिया है। जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उम्मीद है कि इस विश्व कप (World Cup 2023 ) में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

दरअसल, 8 अक्टूबर को चेन्नई में भारत पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। जिसमें भारत का लक्ष्य तीसरी और घरेलू मैदान पर दूसरी बार खिताब अपने नाम करने का होगा। भारत अपने सभी 9 लीग मैच कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरु सहित कई स्थानों पर खेलता है।

आईसीसी की प्रेस रिलीज में रोहित के हवाले से कहा गया है कि, ये वर्ल्ड कप बहुत प्रतिस्पर्धी होने वाला है। क्योंकि खेल तेज हो गया है। साथ ही टीमें पहले से कहीं ज्यादा सकारात्मक होकर खेल रही हैं। उन्होंने कहा, ” ये सब दुनिया भर के फैंस के लिए अच्छा संकेत है, जो उन्हें कई रोमांचक पलों का वादा करता है। हम इस अक्टूबर- नवंबर में अच्छी तैयारी करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।”

भारत अपना दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को दिल्ली में भिड़ेगी। इसके बाद अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टकराएगी।

Editors pick