Cricket
SRH vs MI मैच में हुई छक्कों की बरसात, 38 छक्कों से ऐतिहासिक बना मैच

SRH vs MI मैच में हुई छक्कों की बरसात, 38 छक्कों से ऐतिहासिक बना मैच

SRH vs MI मैच में हुई छक्कों की बरसात, बना रिकॉर्ड
Most sixes in IPL Match: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) ऐतिहासिक बन गया। इसमें आईपीएल में एक मैच के सबसे ज्यादा छक्के लगे।

बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, इसमें एक बड़ा रिकॉर्ड है छक्कों का। इस मैच में कुल 37 छक्के लगे। इससे पहले एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड RCB vs CSK मैच का था, जिसमे 33 छक्के लगे थे। बुधवार को हुए मैच में कुल 38 छक्के लगे, और ये ऐतिहासिक मैच बन गया। हैदराबाद ने इस मैच को 31 रनों से जीत लिया।

SRH की पारी में लगे थे 18 छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ये भी एक रिकॉर्ड है, ये एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर बना था। हैदराबाद की पारी में कुल 18 छक्के लगे। हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा ने 7-7 छक्के मारे। क्लासेन ने 34 गेंदों में 80 और अभिषेक ने 23 गेंदों में 63 रन बनाए थे।

MI की पारी में लगे 20 छक्के

रोहित शर्मा और ईशान ने पहले विकेट के लिए 20 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी की थी। रोहित ने 26 रनों की पारी में 3 और ईशान ने 34 रनों की पारी में 4 छक्के लगाए थे। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के तिलक वर्मा ने लगाए, उन्होंने 34 गेंदों में 64 रन बनाए। इस पारी में तिलक ने 6 छक्के जड़े।

नमन धीर ने 2, हार्दिक पांड्या ने 1 और टिम डेविड ने 3 छक्के लगाए। मुंबई इंडियंस की पारी में कुल 20 छक्के लगे।

2018 में RCB vs CSK मैच में लगे थे 33 छक्के, 6 साल बाद टूटा रिकॉर्ड

2018 में एम् चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले में 33 छक्के लगे थे, ये RCB और CSK के बीच मुकाबला था। 2020 में RR vs CSK और 2023 में RCB vs CSK मैच में 33-33 छक्के लगे थे।

बुधवार को SRH vs MI मैच में ये रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। इस मैच में कुल 38 छक्के लगे।

31 रनों से जीती सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस जवाब में 246 रन ही बना सकी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रनों से मैच जीत लिया। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 9वें स्थान पर खिसक गई है, हैदराबाद इस जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची।

Editors pick