भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) और ईशान किशन (Ishan Kishan) की दोस्ती के चर्चे अक्सर क्रिकेट गलियारों में सुनने को मिल ही जाते हैं। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दोनों एक-दूसरे से अपना कमरा शेयर करते हैं। दोनों में खूब लड़ाई झगड़ा और गालियां आम सी बात है। वहीं आईपीएल (IPL) में भले ही दोनों अलग अलग टीमों के लिए खेलते हों लेकिन जब भी मौका मिलता है ये दोनों एक दूसरे को परेशान करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से पहले। जहां मैदान पर इन दोनों युवाओं की मुलाकात हुई और फिर दोनों की बीच लड़ाई शुरु हो गई। जहां ईशान किशन को गिल को थप्पड़ मारते हुए देखा गया। तो गिल ने भी मुंबई के ओपनर से बखूबी अपना बदला लिया।
दरअसल, 25 अप्रैल यानी आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन शुबमन गिल और ईशान किशन के मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि जैसे ही मैदान के अंदर शुबमन गिल की एंट्री होती है तो ईशान किशन उनके गाल पर एक थप्पड़ मार देते हैं। इसके बाद गिल भी कहां पीछे रहने वाले वो ईशान किशन का हाथ अपनी ओर खींचते हैं और अपने पास ले आते हैं। फिर उनके सिर पर एक थप्पड़ लगाते हैं। बाद में ईशान फिर से गिल का सिर पीछे से सहलाते हुए एक चपत और लगा देते हैं। ये मारपीट दोनों के बीच कोई गंभीर नहीं बल्कि हंसी मजाक वाली थी।
View this post on Instagram
वहीं इन दोनों की दोस्ती देखकर हर कोई हसंने लगता है। ईशान किशन और गिल जब भी साथ होते हैं तो जमकर मस्ती करते हैं। फैंस इन दोनों के इस मस्ती वाले वीडियो को देखकर काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
क्रिकेट समाचार और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।