Cricket
IPL 2024: लंबे इंतजार के बाद मैदान में नजर आए विराट कोहली, मैक्सवेल के साथ खेली फुटबॉल

IPL 2024: लंबे इंतजार के बाद मैदान में नजर आए विराट कोहली, मैक्सवेल के साथ खेली फुटबॉल

IPL 2024: मैदान में नजर आए विराट कोहली, मैक्सवेल के साथ खेली फुटबॉल
Virat Kohli को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के होम ग्राउंड एम चिन्नस्वामी स्टेडियम बैंगलोर में ग्लेन मैक्सवेल के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा गया।

IPL 2024: विराट कोहली (Virat Kohli) लंबी छुट्टियों के बाद मैदान पर लौट आए हैं। आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले विराट कोहली RCB के कैम्प से जुड़ गए हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के होम ग्राउंड एम चिन्नस्वामी स्टेडियम बैंगलोर में ग्लेन मैक्सवेल के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा गया। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विराट कोहली सोमवार को बैंगलोर पहुंचे हैं। वह पिछले लंबे समय पारिवारिक कारणों से छुट्टी पर थे। विराट कोहली ने अपना आखिरी क्रिकेट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान विराट कोहली लंदन में थे और इसी दौरान उनकी पत्नी ने बेटे अकाय को जन्म दिया।

विराट कोहली के वापस आने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। RCB अनबॉक्स इवेंट मंगलवार 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

आरसीबी टीम: फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार वैश्यक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन

Editors pick