IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। MS Dhoni ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है लेकिन पहले मैच में वही फील्ड आदि लगा रहे थे और कप्तानी की आधी भूमिका निभा रहे थे। अब टीम का अगला मैच गुजरात टाइटंस (CSK vs GT 26 March) के साथ अपने ही होम ग्राउंड पर है। इससे पहले धोनी और टीम के अन्य खिलाड़ी शहर में स्थित सत्यम सिनेमा पर फिल्म देखने पहुंचे। जैसे ही लोगों को पता चला हॉल के बाहर काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई।
वीडियो में आप देख सकते हो कि एमएस धोनी के साथ दीपक चाहर और कुछ अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। धोनी सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे हैं, इस दौरान वहां मौजूद सभी फैंस धोनी धोनी नाम का नारा लगा रहे हैं। धोनी के पहुँचने की खबर के बाद वहां काफी भीड़ हो गई थी।
यह भी देखें– EXCLUSIVE: कोच ज्वाला सिंह का बड़ा दावा, बोले- यशस्वी इस साल भी IPL में अच्छा प्रदर्शन करेंगे
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2024 के पहले मैच में आरसीबी को हराया था। अब उनका दूसरा मैच गुजरात टाइटंस के साथ 26 मार्च को है।