Cricket
IPL 2022: Jason Roy के Gujarat Titans से बाहर होने के बाद से किन खिलाड़ियों पर होगी फ्रेंचाइजी की नजर

IPL 2022: Jason Roy के Gujarat Titans से बाहर होने के बाद से किन खिलाड़ियों पर होगी फ्रेंचाइजी की नजर

IPL 2022: Jason Roy के Gujarat Titans से बाहर होने के बाद से किन खिलाड़ियों पर होगी फ्रेंचाइजी की नजर Indian Premier League, IPL 2022 Auction
IPL 2022: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को बड़ा झटका दिया है। जेसन रॉय ने बॉयो बबल में लंबे समय तक रहने की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया। आईपीएल ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में गुजरात […]

IPL 2022: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को बड़ा झटका दिया है। जेसन रॉय ने बॉयो बबल में लंबे समय तक रहने की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया। आईपीएल ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में गुजरात टाइटन्स ने जेसन रॉय को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। अब गुजरात टाइटन्स के सामने सबसे बड़ा सवाल ये आ खड़ा हुआ है कि वे जेसन की जगह किसे टीम में जगह देंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022-Indian Premier League: टाइटन्स (Gujarat Titans) के पास जेसन की जगह खिलाड़ियों को चुनने के लिए ढेर सारे विकल्प होंगे। कुछ खिलाड़ी जो दो दिनों तक चले मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में नहीं बिके थे, उन्हें जेसन (Jason Roy) की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। टाइटन्स अपने रिप्लेसमेंट के तौर पर मार्टिन गुप्टिल, डेविड मलान या स्टीव स्मिथ को चुन सकते हैं। यहां इनसाइडस्पोर्ट में, हम उन खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जिन पर गुजरात टाइटन्स की नजर होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jason Roy (@jasonroy20)

1. बेन मैकडरमोट (Ben McDermott)

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज बेन मैकडरमोट शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने बीबीएल के 11वें सीजन में शानदार 577 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। हरिकेंस टीम के ओपनर ने बीबीएल में लगातार दो शतक लगाए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई।

2: मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill)

मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड के खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। गुप्टिल ने केवल 13 आईपीएल मैच खेले हैं और उनकी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी आईपीएल की पूरी अवधि के लिए उपलब्ध हैं। इसलिए टाइटन्स की नजर कीवी ओपनर गुप्टिल पर हो सकती है।

3. डेविड मलान (Dawid Malan)

इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान फिलहाल टाइटंस के लिए काफी ठोस विकल्प साबित होंगे। वह टी20 में अपने देश के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन मलान ने कई बार पारी की शुरुआत भी की है। मलान ने 2021 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्हें सीमित अवसर मिले, हालांकि उन्होंने सिर्फ एक ही गेम खेला है। मलान के टी20 में 35 मैचों में 137.21 के स्ट्राइक रेट से 1239 रन बनाए हैं।

4. स्टीव स्मिथ (Steve Smith)

खेल के तीनों फॉर्मेट में स्टीव स्मिथ की क्लास को लेकर किसी को कोई शक नहीं है। आईपीएल ऑक्शन में यह काफी बड़ा झटका साबित हुआ जब किसी भी फ्रेंचाइजी ने स्टीव स्मिथ को नहीं खरीदा। उनका आईपीएल रिकॉर्ड भी अच्छा है। उन्होंने 103 मैचों में 2485 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ गुजरात टाइटन्स के लिए शानदार विकल्प के रूप में शामिल हो सकते हैं।

5. जेनमैन मलान (Janneman Malan)

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जेनमैन मालन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की। उन्होंने 14 वनडे मैचों में 759 रन बनाए और 11 टी20 में 241 रन बनाए। मलान खेल में काफी शानदार खिलाड़ी है। उनकी स्ट्राइक 130 की है। जब वे एक बार सेट हो जाते हैं तो गेंदबाजों के लिए उन्हें आउट करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick