IPL 2022: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (CSK Captain MS Dhoni) आजकल रांची में अपने परिवार और अपनी फिटनेस पर ध्यान देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। फोटो में धोनी अपने नए पेट (MS Dhoni new Pet) के साथ चाय पीते नजर आ रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
MS Dhoni new Pet: साक्षी (Sakshi Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, “माही एंड हिज हनी”। और उसके बाद एक दिल का इमोजी भी बनाया। फोटो में धोनी के कंधे पर एक तोता बैठा दिक रहा है और साथ ही धोनी चाय पीते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी के पास पहले से एक घोड़ा है जिसका नाम उन्होंने चेतक रखा है। धोनी लॉकडाउन के दौरान चेतक के साथ दौड़ लगाते थे जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
CSK Captain MS Dhoni: हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद से टीम इंडिया और टीम इंडिया के मेंटर धोनी भी भारत वापस आ गए थे। धोनी के एक फैन ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। जिसमें धोनी जिम ममें पसीना बहाते नजर आ रहे थे। इसके साथ ही धोनी का नेट में टेनिस खेलने का भी वीडियो जमकर वायरल हुआ था। धोनी को इस तरह से चील करता देख ऐसी अफवाहें सामने लगी हैं कि, कहीं धोनी संन्यास तो नहीं लेने वाले हैं?
खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in