Ind vs SL 2nd Test, IND vs SL Pink-ball Test, Ind vs SL: भारत और श्रीलंका (India vs Sri lanka) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 मार्च, शनिवार से एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (M Chinnaswamy Stadium Bengaluru) में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 303 रन पर घोषित कर दी। मैच के दौरान मैदान में भारतीय फैंस घुस गए। कई पुलिसकर्मी और अधिकारियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद उन्हें बाहर किया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
Brief comedy event at Chinnaswamy stadium pic.twitter.com/NusuU6HGPz
— maelstrom (@originalmiks) March 13, 2022
कड़ी मशक्कत के बाद गए बाहर
फैंस के मैदान पर घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कुछ फैंस अचानक से मैदान में घुस आते हैं। दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोग इसका वीडियो बना लेते हैं। मैदान में घुसे फैंस अपने चहेते क्रिकेटर्स से मिलने के लिए भागते हैं। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों को जमकर दौड़ाते हैं। सुरक्षाकर्मियों की कड़ी मशक्कत बाद वह मैदान से बाहर जाते हैं।
In a major security breach, three fans from different parts of the ground ran towards the Indian players in the slip cordon area. It was quite chaotic with several policemen and officials chasing the intruders.#INDvSL pic.twitter.com/Jo81mHI1oS
— Ashim Sunam (@ashim_sport) March 13, 2022
बुमराह ने कही यह बात
India vs Sri lanka, M Chinnaswamy Stadium Bengaluru, Ind vs SL 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने मैच के बाद कहा, सुरक्षा चिंता एक मुद्दा है। हमें एहसास नहीं हुआ और अचानक पिच पर तीन घुसपैठियों को देखा। दीवानगी बहुत अधिक है और हमारा उस पर कोई नियंत्रण नहीं है।
पहले दिन भारत की पारी
IND vs SL Day 2 Stumps, IND vs SL Pink Ball Test: पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। एक निश्चित अंतराल में विकेट गिरते रहे। ऐसे में भारतीय पारी को संभलने का मौका नहीं मिला। श्रेयस अय्यर की पारी को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं जड़ सका। भारत की ओर से मयंक अग्रवाल ने 4, कप्तान रोहित शर्मा ने 15, हनुमा विहारी ने 31, विराट कोहली ने 23, ऋषभ पंत ने 39, श्रेयस अय्यर ने 92, रवींद्र जडेजा ने 4, आर अश्विन ने 13, अक्षर पटेल ने 9 और मोहम्मद शमी 5 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से प्रवीण जयविक्रमा और लसिथ एम्बुलडेनिया ने 3-3, धनंजया डी सिल्वा ने 2 और सुरंगा लकमल ने 1 विकेट अपने नाम किया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का हाल
IND vs SL Day 2 Stumps, IND vs SL Pink Ball Test: अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने 2, दिमुथ करुणारत्ने ने 4, लाहिरु थिरिमाने ने 8, एंजेलो मैथ्यूज ने 43, धनंजया डी सिल्वा ने 10 और चरिथ असलंका ने 5 रन बनाए। वहीं निरोशन डिकवेला 13 और लसिथ एम्बुलडेनिया बिना खाता खोले ही क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3, मोहम्मद शमी ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपने नाम किया।