Cricket
ICC Women’s World Cup 2022: स्टार इंडिया स्पोर्ट्स ने जारी किया हमारा ब्लू बंधन अभियान, महिला क्रिकेटर्स की लोकप्रियता लोगों के लिए बनेंगी प्रेरणा

ICC Women’s World Cup 2022: स्टार इंडिया स्पोर्ट्स ने जारी किया हमारा ब्लू बंधन अभियान, महिला क्रिकेटर्स की लोकप्रियता लोगों के लिए बनेंगी प्रेरणा

ICC Women’s World Cup 2022, Mithali Raj, IND vs PAK , Star India Sports ने जारी किया हमारा ब्लू बंधन अभियान
ICC Women’s World Cup 2022: न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लिए हर टीम ने अपनी कमर कस ली है। 4 मार्च से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में उस दिन न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। रविवार, 6 मार्च को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच धमाकेदार […]

ICC Women’s World Cup 2022: न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लिए हर टीम ने अपनी कमर कस ली है। 4 मार्च से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में उस दिन न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। रविवार, 6 मार्च को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच धमाकेदार मैच होगा। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के आधिकारिक लाइव ब्रॉडकास्ट पार्टनर – स्टार स्पोर्ट्स (Star India Sports) ने अपनी मेगा-ब्रॉडकास्ट योजनाओं का अनावरण किया है। मिताली राज ( Mithali Raj) के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए #HamaraBlueBandhan अभियान का अनावरण किया गया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ICC Women’s World Cup 2022: #HamaraBlueBandhan अभियान के बारे में बात करते हुए स्टार इंडिया स्पोर्ट्स के हेड संजोग गुप्ता ने कहा: “हमें स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी+ हॉटस्टार में महिला विश्व कप की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है, जो देश भर के लाखों क्रिकेट फैंस को प्रीमियर इवेंट दिखा रहा है। महिला क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के हमारे निरंतर प्रयासों के साथ भारतीय टीम के अनुकरणीय प्रदर्शन ने 2020 में टी20 वर्ल्ड कप में दर्शकों के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।”

ICC Women’s World Cup 2022: इंडिया स्पोर्ट्स के हेड संजोग गुप्ता ने कहा, “#HamaraBlueBandhan अभियान क्रिकेट फैंस को भारतीय टीम के साथ बांध कर रखने के लिए हैं। अभियान का उद्देश्य क्रिकेट की भावना का प्रतीक है और उस बंधन को जीवंत करना है जो पूरे भारत में क्रिकेट प्रशंसकों का महिलाओं के साथ है।

कब-कब है भारत के मुकाबले

  • भारत बनाम पाकिस्तान का मैच 6 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • न्यूजीलैंड बनाम भारत का मैच 10 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच 12 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • इंग्लैंड बनाम भारत का मैच16 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का मैच 19 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • बांग्लादेश बनाम भारत का मैच 22 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच 27 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick