Cricket
Highest Powerplay scores in IPL: हेड और अभिषेक ने पॉवरप्ले में 125 रन बनाकर रचा इतिहास

Highest Powerplay scores in IPL: हेड और अभिषेक ने पॉवरप्ले में 125 रन बनाकर रचा इतिहास

Highest Powerplay scores in IPL: हेड और अभिषेक ने पॉवरप्ले में 125 रन बनाकर रचा इतिहास
Highest Powerplay scores in IPL: ट्रैविस हेड और अभिषेक ने पॉवरप्ले में 125 रन बनाए। ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा पॉवरप्ले स्कोर बन गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। हेड ने दूसरी गेंद पर छक्के के साथ जो शुरुआत की वो रुकी नहीं। पॉवरप्ले के 6 ओवरों में हेड और अभिषेक ने मिलकर 125 रन बना दिए, जो आईपीएल इतिहास का पॉवरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।

खलील अहमद के पहले ओवर में 19 रन आए तो ललित यादव ने दूसरा ओवर डाला और इसमें कुल 21 रन आए। ट्रैविस हेड ने लगभग हर गेंद पर बड़े शॉट लगाने का प्रयास किया, अभिषेक शर्मा ने भी बाद में अपने गियर बढ़ा दिए। इससे पहले आईपीएल में पॉवरप्ले का सबसे अधिक स्कोर 105 रन का था, जो आज टूट गया। हेड और अभिषेक ने इस स्कोर से 20 रन अधिक बनाए।

हेड ने बनाए 89, अभिषेक 46 पर आउट

ट्रैविस हेड ने पॉवरप्ले में 26 गेंदों में 84 रन बनाए थे, अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 10 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने 46 रन बनाकर आउट हुए, वहीं ट्रैविस हेड भी अपना शतक पूरा नहीं कर पाए।

हेड ने 32 गेंदों में 89 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 11 चौके जड़े। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 46 रनों की पारी में 6 छक्के और 2 चौके जड़े।

Top 5 Highest Powerplay scores in IPL

टीम पॉवरप्लेस्कोर विरोधी टीम
SRH125/0DC
KKR105/0RCB
CSK100/2PBKS
CSK90/0MI
KTK87/2KKR

Editors pick