भारत वर्ष में सोमवार को रंगो का त्यौहार होली सेलिब्रेट किया गया। भारतीय खिलाड़ियों के साथ आईपीएल खेलने भारत आ रखे विदेशी प्लेयर्स ने भी जमकर होली खेली और एक दूसरे को रंग लगाया। रोहित शर्मा ने इस मौके पर वीडियो शेयर किया, जिसमे वह अपनी पत्नी और बेटी संग होली खेल रहे हैं। एक वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या होली पर रोहित की पत्नी रितिका सजदेह को गले लगाते दिखे, जो साफ़ करता है कि दोनों खिलाड़ियों और उनके परिवार के बीच कुछ भी मन-मुटाव नहीं है।
मुंबई इंडियंस को पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार मिली, इसके बाद मुंबई के ही फैंस हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अभी सिर्फ एक ही मैच उनकी कप्तानी में हुआ है, लेकिन रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद फैंस पहले से ही नाराज थे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमे दावा किया जा रहा था कि दो फैंस इसलिए लड़ रहे हैं क्योंकि एक हार्दिक और दूसरा रोहित का फैन है। हो सकता है दोनों खिलाड़ियों के फैंस एक दूसरे के खिलाफ हों लेकिन खिलाड़ियों के बीच ऐसा कुछ नजर नहीं आता। दोनों के परिवार भी एक दूसरे से पहले जैसे ही है और मैच के बाद हार्दिक ने भी रोहित को गले लगाया था।