Cricket
French Open Winner: तेंदुलकर, रवि शास्त्री से लेकर एबी डिविलियर्स, देखें क्रिकेट जगत ने कैसे दी Rafael Nadal को बधाई

French Open Winner: तेंदुलकर, रवि शास्त्री से लेकर एबी डिविलियर्स, देखें क्रिकेट जगत ने कैसे दी Rafael Nadal को बधाई

French Open Winner: तेंदुलकर, रवि शास्त्री से लेकर एबी डिविलियर्स, देखें क्रिकेट जगत ने कैसी दी Rafael Nadal को बधाई
French Open Winner 2022: स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने रविवार को 14वां फ्रेंच ओपन और 22वां ग्रैंडस्लैम जीता। नडाल को दुनिया भर से बधाई मिली, सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, एबी डिविलियर्स जैसी दिग्गज समेत क्रिकेट जगत ने भी उन्हें बधाई दी। French Open Winner 2022: क्रिकेट जगत ने दी बधाई  रवि […]

French Open Winner 2022: स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने रविवार को 14वां फ्रेंच ओपन और 22वां ग्रैंडस्लैम जीता। नडाल को दुनिया भर से बधाई मिली, सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, एबी डिविलियर्स जैसी दिग्गज समेत क्रिकेट जगत ने भी उन्हें बधाई दी।

French Open Winner 2022: क्रिकेट जगत ने दी बधाई 

रवि शास्त्री ने नडाल के प्रदर्शनक की तारीफ़ करते हुए लिखा – ये नहीं रुकेगा, अब 15वें ख़िताब के लिए पसंदीदा बनने के लिए शुरू करेंगे। हमेशा सलाम।

क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने नडाल की जीत पर लिखा – 36 साल की उम्र में रिकॉर्ड 14वां फ्रेंच ओपन और 22वां ग्रैंडस्लैम जीतना अविश्वसनीय उपलब्धि है।

Rafael Nadal French Open Titles : जिस वर्ष नडाल ने फ्रेंच ओपन खिताब जीता।

2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020, 2022

Rafael Nadal – नडाल ने 3-0 सेट से जीता फाइनल

राफेल नडाल का खिताबी मुकाबला नॉर्वे के कैस्पर रुड के साथ था। पहले और दूसरे सेट में नडाल ने 6-3 से जीत दर्ज की। अंतिम और निर्णायक सेट नडाल ने 6-0 से अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें – French Open Winner 2022: लाल मिटटी के बादशाह Rafael Nadal ने जीता 14वां फ्रेंच ओपन का खिताब, विरोधी को किया चित

 

राफेल नडाल का 22वां ख़िताब

राफेल नडाल का ये 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। वह सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी भी है। 14 फ्रेंच ओपन के अलावा उन्होंने 2 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2 बार विंबलडन और 4 बार यूएस ओपन का खिताब जीता है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick