Cricket
IPL 2024: ऋषभ पंत होंगे DC के सभी सवालों का जवाब? मजबूत लाइनअप कैसे जगाएगा किस्मत

IPL 2024: ऋषभ पंत होंगे DC के सभी सवालों का जवाब? मजबूत लाइनअप कैसे जगाएगा किस्मत

दो खराब सीजन के बाद दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत के साथ मजबूत कमबैक की कोशिश में उतरेगी। IPL 2024 में डीसी 23 मार्च से अभियान की शुरूआत करेगी।

आईपीएल 2024 को अब पूरा एक सप्ताह ही बाकी रह गया है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स कुछ कारणों से चर्चाओं में बनी हुई है। टीम के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करीब 14 महीनों बाद मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा भी डीसी के पास ऐसी प्रतिभाएं मौजूद हैं, जो मैच का रुख किसी भी क्षण बदलने का दम रखती हैं।

पिछले समय में डीसी को पंत की कमी निश्चित ही खली है। 2020 में उपविजेता और 2021 में लीग चरण में शीर्ष पर रहने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स अपनी रणनीतियां परवान चढ़ाने में विफल रही। अब, वापसी को बेकरार पंत के नेतृत्व में वे खुद को साबित करने की जद्दोजहद में रहेंगे। आर्टिकल में आगे दिल्ली कैपिटल्स ताकत और कमजोरियों पर इनसाइडस्पोर्ट ने नजर डाली है।

SWOT Analysis: क्या है DC की ताकत और कमजोरी?

दिल्ली कैपिटल्स की ताकत

दिल्ली कैपिटलस का बल्लेबाजी क्रम उनकी ताकतों में से एक है। डेविड वार्नर अपने करियर का अंतिम समय गुजार रहे हैं, ऐसे में मैदान पर खुलकर खेलने के लिए वह दबावमुक्त हैं। जबकि पृथ्वी शॉ चोट के बाद पूरी लय में वापस आ गए हैं। फिर मिचेल मार्श हैं, जो अच्छी फॉर्म काट रहे हैं।

इसके बाद शाई होप और ट्रिस्टन स्टब की प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता है। फिर आते हैं, अपना बहु प्रतीक्षित कमबैक कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत। अक्रामक खेल से वह कुछ गेंदों के अंतराल में ही खेल को बदलने की ताकत रखते हैं।

  • गेंदबाजी में कुछ तो बात है

इसके बाद जब गेंदबाजी की बात आती है, तो कैपिटल्स के पास अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे घातक स्पिनर मौजूद हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ स्पिनरों ने कारनामा करके भी दिखाया है। उधर, ऑलराउंडर ललित यादव भी अच्छे गेंदबाज साबित हो सकते हैं। दिल्ली के लिए यादव, अक्षर का विकल्प साबित हो सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की कमजोरी

कैपिटल्स के गेंदबाजी विभाग में विदेशी विकल्पों की कमी नजर आती है, फिर चाहें स्पिन की बात हो या पेस अटैक की। हालांकि, उनके पास झाय रिचर्डसन मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने पिछले समय में जितने मैच खेले हैं, उससे ज्यादा चोटिल होने के चलते गंवाए हैं।

मिच मार्श मध्यम गति के साथ उतने ज्यादा प्रभावी नहीं हो सकते हैं। अब, भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो टीम के पास इशांत शर्मा और खलील अहमद मौजूद हैं। दोनों ने रणजी मुकाबले खेले हैं, लेकन उनके लिए कुछ खास टूर्नामेंट नहीं रहा है। कुल मिलाकर गेंदबाजी चिंता का विषय है।

  • विकेटकीपिंगः अगर पंत नहीं तो और कौन?

अब अगर विकेटकीपिंग की बात करें तो टीम ऋषभ पंत पर निर्भर नजर आती है, जिनके बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। पंत बड़ी दुर्घटना से बचकर लौटे हैं। हालांकि, एनसीए ने कीपिंग के लिए भी उन्हें क्लीन चिट दे दी है। अगर वह स्टंप्स के पीछे नहीं रहते हैं तो अभिषेक पोरेल एक विकल्प हैं। लेकिन पोरेल पिछले साल बल्ले से अच्छा नहीं कर पाए थे। ऐसे में उन्हें खिलाना कैपिटल्स के लिए बोझ हो सकता है।अंततः, उन्हें शाई होप या कुमार कुशाग्र को चुनना पड़ सकता है।

यह भी देखेंः IPL 2024: PBKS का खिताबी सूखा खत्म करेंगे धवन? मजबूत है पेस विभाग पर ढूंढना होगा स्पिन का जवाब

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार , हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चिकारा।

यह भी देखेंः IPL 2024: गौरवशाली इतिहास दोहराएगी KKR? गंभीर-अय्यर कैसे करेंगे चुनौतियां पार

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल

DateOppositionVenueTime
March 23Punjab KingsMohali3.30 PM
March 28Rajasthan RoyalsJaipur7.30 PM
March 31Chennai Super KingsVizag7.30 PM
April 3Kolkata Knight RidersVizag7.30 PM
April 7Mumbai IndiansMumbai3.30 PM

Editors pick