Cricket
दिल्ली कैपिटल्स के 2 खिलाड़ी चोटिल, ऋषभ पंत ने दी अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स के 2 खिलाड़ी चोटिल, ऋषभ पंत ने दी अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स के 2 खिलाड़ी चोटिल, ऋषभ पंत ने दी अपडेट
Delhi Capitals के कप्तान पंत ने अपडेट दी कि इशांत शर्मा मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं है। उनके 2 प्लेयर चोट के कारण प्लेइंग 11 से बाहर हुए।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के दो प्लेयर चोट के कारण प्लेइंग 11 से बाहर हुए। कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के बाद दोनों खिलाड़ियों को लेकर अपडेट दी। उन्होंने बताया कि इशांत शर्मा अभी पूरी तरह चोट से उबरे नहीं हैं, इसलिए प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं।

बल्लेबाज शाइ होप को लेकर ऋषभ पंत ने कहा कि उनके पीठ में दर्ज की शिकायत है और वह भी आज नहीं खेल रहे हैं। इशांत शर्मा पिछले मैच में चोटिल हुए थे और मैदान से बाहर चले गए थे। पंत ने कहा कि इशांत शर्मा अभी मैच के लिए फिट नहीं हुए हैं। दोनों की जगह मुकेश कुमार और एनरिक नॉर्खिया को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब ऋषभ पंत टॉस में आए तो उनके नाम एक ख़ास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए 100वां मैच खेल रहे हैं। इस मौके पर टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने ऋषभ को 100 नंबर वाली स्पेशल जर्सी दी।

यह भी देखेंसूर्यकुमार की वापसी के लिए MI को करना होगा इंतजार, T20 WC से पहले BCCI नहीं उठाना चाहता जोखिम

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

Editors pick