Cricket
फ्रेजर मैकगर्क ने जड़ा IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक, 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

फ्रेजर मैकगर्क ने जड़ा IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक, 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

दिल्ली कैपिटलस के बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ चल रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है। मैकगर्क ने महज 15 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। जबकि, घातक बल्लेबाज ने 18 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 65 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 361.11 का रहा।

आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक

मैकगर्क ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में आरआर की ओर से खेलते हुए 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इसके अलावा 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले केएल राहुल और पैट कमिंस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

IPL में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज

  • 13- यशस्वी जायसवाल (RR) vs KKR, 2023
  • 14- केएल राहुल (PBKS) vs DC, 2018
  • 14- पैट कमिंस (KKR) vs MI, 2022
  • 15- जेक फ्रेजर मैकगर्क (DC) vs SRH, 2024

दिल्ली कैपिटल्स के लिए तोड़ा रिकॉर्ड

जेक फ्रेजर मैकगर्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी अनोख रिकॉर्ड बनाया है। मैकगर्क डीसी के किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस कॉरिस के नाम था, जिन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 17 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी।

यह भी देखेंः DC vs SRH: ट्रेविस हेड ने उठाया तूफान, 32 गेंदों में जड़ दिए 89 रन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक

  • 15 – जेक फ्रेजर मैकगर्क vs SRH, 2024*
  • 17 – क्रिस मॉरिस vs GL, 2016
  • 18 – ऋषभ पंत vs MI, 2019
  • 18 – पृथ्वी शॉ vs KKR, 2021
  • 19 – ट्रिस्टन स्टब्स vs MI, 2024

Editors pick