Cricket
DC vs SRH Highlights: हैदराबाद ने दिल्ली को 67 रनों से हराया, जाने कैसा रहा मैच

DC vs SRH Highlights: हैदराबाद ने दिल्ली को 67 रनों से हराया, जाने कैसा रहा मैच

आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा भविष्यवाणी
DC vs SRH Highlights: आईपीएल में शनिवार को खेले गए मैच नंबर 37 में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हराया।

आईपीएल में शनिवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हराया। ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 का विशाल स्कोर खड़ा किया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवरों में 131 रनों की साझेदारी की। दोनों ने पॉवरप्ले में 125 रन बनाए थे, जो आईपीएल इतिहास में पॉवरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बना। हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 267 का लक्ष्य दिया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी अच्छी हुई थी, उन्होंने पॉवरप्ले में 2 विकेट खोकर 88 रन बनाए थे लेकिन मिडिल आर्डर में टीम पिछड़ी और फिर वापसी नहीं कर पाई।

ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर ने 18 गेंदों में 65 रन बनाए, उन्होंने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था जो आईपीएल इतिहास में दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक है। इस पारी में जैक ने 7 छक्के और 5 चौके लगाए। अभिषेक पोरेल ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 35 गेंदों में 44 रन बनाए, उनका विकेट पारी का आखरी विकेट था। दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य से 68 रन दूर रह गई।

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने खेली ऐतिहासिक पारी

हेड ने दूसरी गेंद पर छक्का मारा और इसके बाद रुके नहीं, अभिषेक शर्मा ने भी उनका साथ दिया। दोनों ने पॉवरप्ले में 125 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बना। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 46 रन बनाए, इसमें 6 छक्के और 2 चौके जड़े। ट्रेविस हेड भी अपने शतक से चूक गए, उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 11 चौके और 6 छक्के जड़े।

इनके आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरने से SRH की बल्लेबाजी लड़खड़ाई जरूर लेकिन अंत में शाहबाज अहमद ने 29 गेंदों में 59 रन बनाकर टीम का स्कोर एक बार फिर 250 पार पहुंचाया। ये तीसरी बार है जब इस सीजन में हैदराबाद ने 250 से अधिक रन बनाए हैं। हैदराबाद ने 266 रन बनाए।

प्लेयर ऑफ़ द मैच- ट्रेविस हेड ने 32 गेंदों में 89 रन बनाए।

DC Inning: 199 (19.1)

मुकेश कुमार- 0*

सनराइजर्स हैदराबाद 67 रनों से जीती।

WICKET- ऋषभ पंत (44)

19.1 ओवर- नितीश कुमार रेड्डी को बड़ा शॉट मारने आगे और बॉउंड्री पर कैच आउट हुए ऋषभ पंत। उन्होंने 35 गेंदों में 44 रन बनाए, इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स की पारी 199 पर खत्म। वह लक्ष्य से 68 रन दूर रह गई।

टी नटराजन ने 4 ओवरों में 19 रन दिए और 4 विकेट चटकाए, उन्होंने 3 विकेट 19वें ओवर में लिए।

WICKET- कुलदीप यादव (0)

18.4 ओवर- कुलदीप यादव को टी नटराजन ने एलबीडबल्यू आउट किया। कुलदीप ने DRS ले लिया और स्क्रीन पर दिखा कि गेंद सीधी विकेट पर जाकर लग रही थी। दो गेंदों पर 2 विकेट।

WICKET- एनरिक नॉर्खिया (0)

18.3 ओवर- टी नटराजन ने नॉर्खिया को बोल्ड किया।

WICKET- अक्षर पटेल (6)

18.1 ओवर- टी नटराजन की गेंद पर पैट कमिंस के हाथों कैच आउट हुए अक्षर पटेल। उन्होंने 8 गेंदों में 6 रन बनाए।

18th ओवर- दिल्ली कैपिटल्स को 12 गेंदों में 68 रन जीत के लिए चाहिए। अक्षर पटेल 6 और पंत 44 रन पर खेल रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को 30 गेंदों में 101 रन जीत के लिए चाहिए।

WICKET- ललित यादव (7)

टी नटराजन की गेंद पर बोल्ड हुए ललित यादव। उन्होंने 8 गेंदों में 7 रन बनाए। इस समय DC का स्कोर 165 है।

14 ओवरों के बाद DC – 159/5 है। पंत 16 और ललित यादव 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स को 36 गेंदों में 108 रन चाहिए।

WICKET- ट्रिस्टन स्टब्स (10)

12.2 ओवर- नितीश कुमार रेड्डी ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया। शाहबाज अहमद ने कैच पकड़ा। SRH – 154/5

10 ओवरों के बाद DC- 138/4

दिल्ली की आधी पारी खत्म हो चुकी है। 4 विकेट गिर चुके हैं और दिल्ली का स्कोर 138 रन है। दिल्ली कैपिटल्स को 60 गेंदों में 129 रन चाहिए। पंत 2 और स्टब्स 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

WICKET- अभिषेक पोरेल (42)

8.5 ओवर- मयंक मारकंडे की गेंद पर स्टंप आउट हुए अभिषेक पोरेल। उन्होंने आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहा, गेंद वाइड थी और बल्ले से कनेक्ट नहीं हुई। स्टंप आउट हुए अभिषेक पोरेल।

WICKET- फ्रेजर मैकगर्क (65)

6.6 ओवर- जैक फ्रेजर ने पिछली 3 गेंदों पर छक्के मारे थे, इस गेंद पर भी यही प्रयास था लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छे से आई नहीं और सिर्फ ऊंची गई। विकेट कीपर क्लासेन ने अच्छा कैच पकड़ा। SRH Score- 109/3

6.4 ओवर – जैक फ्रेजर ने छक्के के साथ टीम का स्कोर 100 पार पहुंचाया। अब टीम को जीत के लिए 165 रन चाहिए।

जैक फ्रेजर ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

जैक फ्रेजर ने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक (53) पूरा कर लिया है। इस पारी में उन्होंने अभी 5 चौके और इतने ही छक्के जड़े हैं।

पॉवरप्ले में DC- 88/2

पॉवरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरुआत ले ली है। पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर के रूप में दो विकेट गिर चुके हैं लेकिन फ्रेजर मैकगर्क (46) और पोरेल (21) ने पॉवरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी कर 88 रन बना लिए हैं। यहां से दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 84 गेंदों में 179 रन चाहिए।

5th ओवर: पैट कमिंस के इस ओवर में कुल 20 रन आए हैं। जेक फ्रेजर 13 गेंदों में 46 और अभिषेक पोरेल 9 गेंदों में 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

फ्रेजर मैक-गर्क ने वॉशिंग्टन सुंदर के ओवर की जमकर धुलाई कर दी है। मैकगर्क ने 4,4,6,4,6,6 जड़े।

WICKET- डेविड वॉनर (1)

1.6 ओवर- भुवनेश्वर कुमार ने डेविड वॉर्नर को महज 1 रनों के निजी स्कोर पर पैट कमिंस के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया है।

WICKET- पृथ्वी शॉ (16)

0.5 ओवर- दिल्ली को तेज शुरूआत देने की कोशिश में पृथ्वी शॉ 5 गेंदों में 16 रन बनाकर लौट गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर वह अब्लुद समद को कैच दे बैठै।

SRH Inning- 266/7 (20 Over)

आखिरी गेंद पर शाहबाद अहमद ने छक्का मारा, इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की पारी 266 पर समाप्त हुई।

शाहबाज अहमद अर्धशतक

19.5 ओवर- अहमद ने सामने की तरफ शॉट खेला, जो सीधा चौके के लिए गया। इसी के साथ अहमद ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक (53) पूरा किया। अभी एक गेंद बची हुई है।

WICKET- पैट कमिंस (1)

19.4 ओवर- शाहबाज अहमद ने सामने हलके हाथ से खेला और दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े। पैट कमिंस नॉन स्ट्राइक एन्ड पर रन आउट हुए। कमिंस ने 1 रन बनाए। अहमद अब 49 के स्कोर पर आ गए हैं, उन्हें अर्धशतक के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए।

WICKET- अब्दुल समद (13)

19.1 ओवर– मुकेश कुमार ने अब्दुल समद क आउट किया। समद ने कवर में शॉट खेला, जो सीधा एनरिक नॉर्खिया के हाथों में गया। समद ने 8 गेंदों me13 रन बनाए।

19 ओवरों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 250/5 है। अब सिर्फ 6 गेंदों का खेल बचा है, शाहबाज अहमद (44) अपने अर्धशतक से 6 रन दूर है। अब्दुल समद 13 के स्कोर पर नाबाद है।

कुलदीप यादव ने लिए 4 विकेट

कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवरों का स्पेल खत्म कर दिया है। उन्होंने 4 ओवरों में 55 रन दिए हैं और 4 विकेट चटकाए हैं।

WICKET- एनके रेड्डी (37)

16.5 ओवर- नितीश कुमार रेड्डी ने कुलदीप यादव की गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट खेला लेकिन गेंद बॉउंड्री पर खड़े डेविड वार्नर के हाथों में गई। इस समय SRH – 221/5

SRH का स्कोर 200 पार

15 ओवरों के बाद SRH का स्कोर 205 हो गया है। 15वें ओवर कि पांचवी गेंद पर शाहाबाद अहमद ने छक्के के साथ टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। अहमद और नितीश कुमार रेड्डी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो गई है। अभी अहमद 24 और नितीश रेड्डी 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। SRH Score- 205/4

14 ओवर के बाद SRH का स्कोर 194/4 है।

12 ओवरों के बाद SRH का स्कोर 175/4 हो गया है। 48 गेंदों का खेल अभी बाकी है, एक बड़ा स्कोर तो कन्फर्म हो गया है। टीम चाहेगी कि 48 गेंदों में 100 रन आ जाए। अभी एनके रेड्डी 9 और शाहबाज अहमद 11 रन पर खेल रहे हैं।

10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। नए बल्लेबाज क्रीज पर हैं, लेकिन हैदराबाद ने शुरुआत बहुत अच्छी ले ली है। 10 ओवरों के बाद 158 रन बन गए हैं, अभी नितीश रेड्डी 1 और शाहबाज अहमद 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

WICKET- हेनरिक क्लासेन (15)

9.1 ओवर- अक्षर पटेल ने हेनरिक क्लासेन को बोल्ड किया। क्लासेन ने 8 गेंदों में 15 रन बनाए।

WICKET- ट्रेविस हेड (89)

8.6 ओवर- ट्रेविस हेड अपने शतक से चूक गए, उन्होंने कुलदीप की इस गेंद पर सामने की तरफ खेला लेकिन गेंद को उछाल मिली दूरी नहीं। ट्रिस्टन स्टब्स ने आगे दौड़ लगाकर अच्छा कैच पकड़ा। हेड अपने शतक से 11 रन दूर रह गए, उन्होंने 32 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली। हेड ने इस पारी में 6 छक्के और 11 चौके जड़े।

WICKET- एडन मार्क्रम (1)

6.6 ओवर- कुलदीप यादव के इस ओवर में दूसरा विकेट गिरा। मार्क्रम भी अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हुए। इस समय SRH Score – 133/2

WICKET – अभिषेक शर्मा (46)

6.2 ओवर – कुलदीप यादव की गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। कवर में खड़े अक्षर पटेल ने शानदार कैच पकड़ा। अभिषेक ने 12 गेंदों में 46 रन बनाए हैं।

आईपीएल इतिहास का पॉवरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर हो गया है।

इससे पहले 105 रन आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 6 ओवरों में 125 रन बनाए हैं।

हैदराबाद का स्कोर 100 पार

5 ओवरों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 103 हो गया है। ट्राविस हेड 62 और अभिषेक शर्मा 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4th Over- सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 ओवर में 83 रन हो गया है। हेड 61 और अभिषेक 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ट्रेविस हेड का अर्धशतक

ट्रेविस हेड ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। हेड ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ 3 ओवरों का खेल खत्म और SRH का स्कोर 60 हो गया है।

SRH का स्कोर 50 सिर्फ 16 गेंदों में

2.4 ओवर – ट्रेविस हेड ने चौके के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 50 पार (52) कर दिया है।

21 रन का दूसरा ओवर

ट्रेविस हेड ने पहली 2 गेंदों में 2 छक्के मारे, चौथी गेंद पर चौका। ललित यादव के इस ओवर में कुल 21 रन आ गए हैं। हेड 32 और अभिषेक 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। SRH Score – 40/0

खलील अहमद ने पहले ओवर में दिए 19 रन

खलील अहमद का पहला ओवर काफी महंगा हो गया है, ये इस सीजन का पहला सबसे महंगा ओवर है। हेड ने दूसरी ही गेंद पर छक्का मारा, तीसरी और चौथी गेंद पर चौके मारे। अंतिम गेंद पर अभिषेक ने चौका मारा और इस तरह पहले ओवर में आए 19 रन।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

TOSS- ऋषभ पंत ने जीता टॉस

7:00 pm- ऋषभ पंत ने टॉस का सिक्का उछाला। पैट कमिंस ने हेड कहा लेकिन सिक्का टेल की तरफ आया। ऋषभ पंत टॉस जीते और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में अब तक

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को बड़े अंतर से हराने के बाद वह तालिका में नौवें से छठे स्थान पर आ गई है। उसने 7 में से 3 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं। टीम मुश्किल में तो दिखी है लेकिन पिछले मैच में जीतने के बाद टीम का मनोबल आज बहुत ऊंचा होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में अब तक

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में अभी खेले 6 मैचों में 4 जीते हैं और सिर्फ 2 हारे हैं। टीम की बल्लेबाजी अभी तक सभी टीमों के मुकाबले घातक है। उसने पहले आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 277 बनाया और फिर अपने ही इस रिकॉर्ड को पिछले मैच में तोड़ा। आरसीबी के खिलाफ टीम ने 287 रन बनाए थे। टीम में शामिल ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स ट्रेविस हेड, पेट कमिंस के साथ मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IPL 2024 DC vs SRH

  • मैच नंबर – 35
    तारीख – 20 अप्रैल
    टाइम – 7:30
    स्थान – अरुण जेटली स्टेडियम

Editors pick