Cricket
जायसवाल और गिल के लिए खतरा बने अभिषेक शर्मा, क्या बना पाएंगे T20 World Cup में जगह?

जायसवाल और गिल के लिए खतरा बने अभिषेक शर्मा, क्या बना पाएंगे T20 World Cup में जगह?

जायसवाल और गिल के लिए खतरा बने अभिषेक शर्मा, क्या बना पाएंगे T20 World Cup में जगह?
T20 World Cup 2024: ऐसा लगता है की भारतीय टीम को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से भी खतरनाक बल्लेबाज मिल गया है।

T20 World Cup 2024: ऐसा लगता है की भारतीय टीम को रोहित शर्मा से भी खतरनाक बल्लेबाज मिल गया है। जिसने IPL 2024 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने का दावा ठोक दिया है। ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्की SRH के अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ही हैं। अभिषेक की तरफ से इस आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली है। फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिलेगा।

शानदार फॉर्म में हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चयन से पहले शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी हैं। क्योंकि आईपीएल 2024 में अभी तक शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली। ऐसे में अगर आईपीएल के आगामी मुकाबलों में अभिषेक ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहे तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जायसवाल और गिल की जगह ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘हर ऑलराउंडर के साथ ऐसा होने वाला है..’ अभिषेक शर्मा ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर किया पलटवार

IPL 2024 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने अभी तक आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सात मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 215.97 के स्ट्रीक रेट से 257 रन बनाए हैं।

अभिषेक ने जब-जब SRH के लिए ओपेनिंग की है तो टीम को तेज शुरुआत दिलाने में सफल रहे हैं। अब अभिषेक से हैदराबाद को आगामी मुकाबलों में भी इस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी।

Editors pick