Cricket
T20 World Cup 2021: एशियाई टीमें लगातार दूसरी बार फाइनल से रहेंगी बाहर, इस बार टी20 वर्ल्ड कप को मिलेगा नया चैंपियन

T20 World Cup 2021: एशियाई टीमें लगातार दूसरी बार फाइनल से रहेंगी बाहर, इस बार टी20 वर्ल्ड कप को मिलेगा नया चैंपियन

T20 World Cup 2021: एशियाई टीमें लगातार दूसरी बार फाइनल से रहेंगी बाहर, इस बार टी20 वर्ल्ड कप को मिलेगा नया चैंपियन, NZ vs AUS Final
T20 World Cup final: टी20 विश्वकप 2021 (T20 World Cup 2021) अब अपने अंतिम दौर में है। टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यूजीलैंड (New Zealand) (NZ vs AUS Final) के रूप में दो फाइनलिस्ट मिल गए हैं। फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। टी20 विश्वकप में ऐसा पहली बार होने जा रहा […]

T20 World Cup final: टी20 विश्वकप 2021 (T20 World Cup 2021) अब अपने अंतिम दौर में है। टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यूजीलैंड (New Zealand) (NZ vs AUS Final) के रूप में दो फाइनलिस्ट मिल गए हैं। फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। टी20 विश्वकप में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब लगातार दूसरी बार कोई एशियाई टीम फाइनल में ना पहुंची हो। 2016 टी20 विश्वकप में भी दो गैर एशियाई टीमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड फाइनल में पहुंची थीं। इससे पहले 2010 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (दोनों गैर एशियाई टीमें) फाइनल में पहुंची थीं। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

  • 2007 टी20 विश्वकप में फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।
  • 2009 टी20 विश्वकप में फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इसे पाकिस्तान ने जीता था।
    2010 टी20 विश्वकप में फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी।
  • 2012 टी20 विश्वकप में फाइनल मुकाबला श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इसे वेस्टइंडीज ने जीता था।
  • 2014 टी20 विश्वकप में फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इसमें श्रीलंका को जीत मिली थी।
  • 2016 टी20 विश्वकप में फाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इसमें वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की थी।
  • 2021 टी20 विश्वकप में फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 14 नवंबर को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: World’s Best Cricket Team: क्या न्यूजीलैंड तीनों फॉर्मेट में दुनिया की बेस्ट टीम है? ये 5 कारण हैं गवाह

टी20 विश्वकप को मिलेगा नया चैंपियन
T20 World Cup final: टी20 विश्वकप 2021 के फाइनल मुकाबले में पहुंची दोनों टीमों (ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड) ने अभी तक एक भी बार टी20 विश्वकप नहीं जीता है। ऐसे में 14 नवंबर को होने वाले मुकावले में जो भी टीम जीत दर्ज करती है उसके लिए यह पहला खिताब होगा। वहीं टी20 विश्वकप को भी अपना नया चैंपियन मिल जाएगा। 2007 से लेकर अभी तक हुए टूर्नामेंट के 6 सीजन में वेस्टइंडीज इकलौती ऐसी टीम है जिसने दो बार खिताब अपने नाम किया है।

वेस्टइंडीज ने दो बार जीता है खिताब

T20 World Cup final: वेस्टइंडीज ने 2012 में श्रीलंका को और 2016 में इंग्लैंड को फाइनल में हराया था। इसके अलावा 2007 में भारत, 2009 में पाकिस्तान, 2010 में इंग्लैंड, 2014 में श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया है। अब 14 नवंबर को पता चल जाएगा कि टी20 विश्वकप 2021 की विजेता टीम कौन सी है।

टी20 विश्वकप की विजेता टीम

  • 2007- भारत
  • 2009- पाकिस्तान
  • 2010- इंग्लैंड
  • 2012- वेस्टइंडीज
  • 2014- श्रीलंका
  • 2016- वेस्टइंडीज

ये भी पढ़ें: NZ vs AUS Final: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, Devon Conway टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के साथ भारत दौरे से भी बाहर

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick